
घर की साफ-सफाई केवल दिखावे के लिए नहीं बल्कि परिवार की सेहत से भी जुड़ी होती है। खासकर फर्श की टाइल्स और पानी की टंकी ऐसी जगहें हैं जहां गंदगी, काई और कीटाणु जल्दी जमा हो जाते हैं। कई बार लोग महंगे केमिकल खरीद लेते हैं, जबकि कुछ आसान और सस्ते उपायों से भी इन्हें चमकदार बनाया जा सकता है। थोड़ी समझदारी और घरेलू चीजों के सही उपयोग से आप बिना ज्यादा खर्च के घर को साफ रख सकती हैं। जानें ऐसे 5 सिंपल हैक, जिन्हें अपनाकर सफाई आसान से की जा सकती है।
फर्श या बाथरूम की टाइल्स पर जमा जिद्दी मैल हटाने के लिए गरम पानी में थोड़ा नमक मिलाकर पोछा लगाने से अच्छा रिजल्ट मिलता है। नमक में नैचुरल क्लीनिंग गुण होते हैं जो चिकनाई और दाग को ढीला करने में मदद करते हैं। यदि कहीं ज्यादा गंदगी जमी हो तो उसी घोल से ब्रश की हेल्प से रगड़कर साफ करें और फिर साफ पानी से धो दें। इससे टाइल्स में चमक वापस आती है और दुर्गंध भी कम होती है।
और पढ़ें - PTM में पहन जाएं 7 अजरख साड़ी, प्रिंसपल भी पूछेगी कहां से खरीदी?
खाने वाला सोडा में माइल्ड एब्रेसिव मटेरियल होता है जो सरफेस से जमी परत हटाने में सहायक होता है। थोड़ा पानी मिलाकर इसका गाढ़ा लेप बनाएं और दाग वाली जगह पर लगाकर कुछ मिनट छोड़ दें। फिर ब्रश से हल्के हाथों से रगड़ें और धो दें। यह उपाय खासकर रसोई या बाथरूम की टाइल्स के लिए उपयोगी है। ध्यान रखें कि इसे किसी तेज एसिड चीज के साथ मिलाकर न लगाएं, बल्कि अलग-अलग इस्तेमाल करें ताकि सफाई अच्छे से हो।
पानी की टंकी की सफाई करते समय पहले टंकी खाली करें और अंदर जमा गाद को ब्रश से हटाएं। इसके बाद नीम की पत्तियों को उबालकर ठंडा किया हुआ पानी या फिटकरी घुला पानी टंकी में डालकर दीवारों पर फैलाएं और कुछ देर बाद साफ पानी से धो दें। यह उपाय सस्ता होने के साथ-साथ बदबू कम करने और क्लीनिंग बनाए रखने में हेल्पफुल होता है।
और पढ़ें - 6 हल्दी हेयरस्टाइल में पाएं हाई-वॉल्यूम, फूलों से छुपाएं पतले बाल
टाइल्स पर जमा साबुन की परत या हल्के दाग हटाने के लिए सिरका अलग से उपयोग किया जा सकता है। इसे पानी में मिलाकर छिड़कें, कुछ देर छोड़ दें और फिर कपड़े से पोंछ लें। यह दुर्गंध कम करने में भी हेल्पफुल होता है। ध्यान रखें कि इसे पत्थर या संगमरमर जैसी जगहों पर सावधानी से इस्तेमाल करें ताकि नुकसान न हो।
वॉटर टैंक की अंदरूनी परत पर अक्सर महीन गंदगी और काई जम जाती है, जिसे केवल पानी से धोने से पूरी तरह हटाना मुश्किल होता है। इसके लिए टंकी खाली करने के बाद एक बाल्टी पानी में थोड़ी फिटकरी घोल लें और इस घोल को टंकी की दीवारों पर डालकर ब्रश से हल्के हाथों से रगड़ें। फिटकरी में पानी को साफ करने और गंदगी जमाने की प्राकृतिक क्षमता होती है, जिससे अंदर की सतह साफ होने में मदद मिलती है। कुछ मिनट बाद टंकी को साफ पानी से अच्छी तरह धो दें और फिर भरें। यह तरीका सस्ता भी है और रेगुलर सफाई के लिए काफी हेल्पफुल माना जाता है।