Holi Hacks 2025: होली के बाद घर की दीवारें नहीं दिखेंगी रंगीली, अपनाएं वॉल कलर छुड़ाने के सिंपल टिप्स

Published : Mar 12, 2025, 03:44 PM IST
Ways to remove Holi colours from walls

सार

How to remove Holi colours: "होली के रंगों को दीवारों, फर्नीचर, टाइल्स और मार्बल से हटाने के आसान घरेलू तरीके। व्हाइट विनेगर, नींबू और नेलपॉलिश रिमूवर से पाएं साफ-सुथरा घर।" 

Ways to remove Holi colours from walls: होली का त्योहार आने वाला है। हर कोई घर को सजाने के साथ ही स्वादिष्ट पकवान बनाने में लगा है। घर की महिलाओं को होली के बाद सफाई करना बेहद मुश्किल हो जाता है। होली का रंग ना सिर्फ चेहरे या कपड़ों में लगता है बल्कि घर की दीवारों में भी नजर आता है। अगर आप भी इस सोच में पड़ी हैं की दीवारों से रंग को आखिर कैसे बताए हटाएं? तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस आर्टिकल में हम आपको होली में दीवारों, टाइल्स और मार्बल से रंग हटाने के सिंपल टिप्स बता रहे हैं।

फर्नीचर से होली के रंग हटाने के तरीके (Ways to remove Holi colours from furniture)

होली के दिन घर में मेहमान जरूर आते हैं और जमकर होली खेलते हैं। ऐसे में फर्नीचर में रंग लगना लाजमी है। आप फर्नीचर से होली के रंग हटाने के लिए नेलपॉलिश रिमूवर का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक कॉटन बॉल लें और उसे नेल पॉलिश रिमूवर से भिगा लें। आप दाग-धब्बे वाली जगह पर नेलपॉलिश रिमूवर लगाएं। लकड़ी के सारे दाग-धब्बे छूट जाएंगे। होली के दाग-धब्बों को छुटाने का ये आसान तरीका है।

सूखे रंग को साफ करने का तरीका (How to clean dried holi colours)

अगर आपके घर की दीवार, मार्बल या टाइल्स में सूखे रंगों से होली खेली गई है तो कभी भी उन पर पानी डालने की भूल न करें। पानी डालने से रंग टाइल्स या दीवार पर चढ़ जाएगा और उसे साफ करना मुश्किल हो जाएगा। आप सबसे पहले झाड़ू की मदद से रंगों को साफ कर लें और उन्हें हटाए। आप सूखे कपड़े की मदद से दीवार और जमीन पोंछ दें। इससे होली का रंग आसानी से साफ हो जाएगा।

व्हाइट विनेगर या लेमन से दीवार करें साफ (Clean the color with white vinegar or lemon)

दीवारों पर अगर होली का रंग लग गया है तो आप व्हाइट विनेगर और नींबू का इस्तेमाल करके रंग छुटा सकते हैं। व्हाइट विनेगर में नींबू निचोड़ें और एक कपड़े को भिगा कर दीवार पर लगाएं। दाग को हल्का-हल्का साफ करें। ऐसा करने से गाढ़े रंग भी आसानी से निकल जाएंगे।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Kitten Heels Sandals: ना बैलेंस बिगड़ेगा ना गिरेंगी, ऑफिस में डेली पहनें किटन हील्स फुटवियर
House Front Vastu Design: वास्तु के अनुसार घर के फ्रंट के 5 स्टाइलिश डिजाइन, जो बढ़ाएं पॉजिटिव एनर्जी और सुंदरता