सार
How to Remove Holi Colors: होली के रंगों को कपड़ों से आसानी से हटाने के लिए घरेलू उपाय। आप अपने महंगे कपड़ों से जिद्दी दाग हटाने के टिप्स जानें।
How to remove Holi Color from clothes: होली रंगों का त्योहार है। कोई हल्के तो कोई पक्के रंगों से होली खेलता है, लेकिन अगर ये दाग महंगे कपड़ों पर लग जाए तो छुटाना मुश्किल हो जाता है। आप भी अक्सर हर होली पर यूज हुए कपड़ों को फेंक देते हैं तो अब ये बंद कर दीजए। दरअसल, आज हम आपके लिए होली पर कपड़ों से दाग छुटाने के आसान तरीके और उपाय लेकर आए हैं। जो मिनटों में काम आसान कर देंगे, तो चलिए जानते हैं उनके बारे में।
1) होली पर कपड़ों के दाग छुड़ाने के तरीके (How to remove Holi color from clothes)
होली के दाग छुटाने के लिए केवल पांच रुपए लगेंगे। सबसे थोड़ा से पानी गरम कर लें फिर इसमें थोड़ा सा कास्टिक सोडा डालें। बता दें,कास्टिक सोडा मीठे सोडे से बहुत अलग होता है। इसका यूज केवल वॉशिंग में होता है। कास्टिक सोड संग थोड़ा से डिटर्जेंट एड करें। अब इसका झाग तैयार करें। हालांकि इस दौरान हाथ का यूज बिल्कुल नहीं करना है। आप इसे चिमटे या फिर डंडी की मदद से इसे चलाएं।
2) कपड़ों पर लगे दाग कैसे साफ करें (How to remove stains from colored clothes)
कास्टिक सोडा एक्टिव पदार्थ है। इसलिए हाथों के साथ इसे बच्चों से भी दूर रखें। अब तैयार झाग में कुर्ता और होली के रंग वाले कपड़े डालें और उसे किसी चीज की मदद से हल्का-हल्का कर भिगो दें और करीब 60 मिनट के लिए रखकर छोड़ दें।
3) सफेद कपड़ों पर लगे दाग-धब्बे हटाने के उपाय (How to remove color stains from white clothes naturally)
एक घंटे बाद देखेंगे कपड़े का रंग बिल्कुल निकल चुका है। अब इसे आप धोबी पछाड़ या फिर मोगरी से पीटें। चाहे तो वॉशिंग मशीन का यूज करें। इसमें एक्सट्रा साबुन का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा। आप इसे कई बार पानी से निकाल दें। देखेंगे सारा रंग जा चुका होगा। बस इस ट्रिक की मदद से आप कपड़ों पर रंगों के दाग आसानी से छुड़ा सकते हैं।