
नई नवेली दुल्हन हैं और पहली बार सावन ससुराल में मना रही हैं तो आपको आरती सिंह की तरह फैंसी साड़ी डिजाइन चुननी चाहिए। आरती सिंह के साड़ी कलेक्शन में आपको सिंपल से लेकर सोबर साड़ियों का कलेक्शन दिख जाएगा। ऐसी साड़ियां 1000 से 2000 के अंदर आ जाएंगी। सावन के लिए जानिए कुछ फैंसी साड़ी कलेक्शन के बारे में।
आरती सिंह ने पिंक कलर की एंब्रॉयडरी साड़ी पहनी है। साड़ी के बॉर्डर में पत्तियों के साथ फूलों की खूबसूरत कारीगरी की गई है। साथ में पफ डिजाइन का ब्लाउज भी पहना है। साड़ी के साथ आरती सिंह ने मैचिंग झुमके पहने हैं जो कि काफी खूबसूरत लग रहे हैं। ब्लाउज के बैक में की गई येलो और पिंक धागे की एंब्रॉयडरी ज्यादा खूबसूरत दिख रही है। आप भी सावन के लिए ऐसा साड़ी ब्लाउज लुक रीक्रिएट कर सकती हैं।
सावन में आप कॉटन के साथ सिल्क की चमकीली साड़ियां भी पहन सकती हैं। साड़ियों में हल्का वर्क चुनने के बजाय हैवी वर्क चुनें जो की काफी खूबसूरत लगता है। आरती सिंह के साड़ी कलेक्शन में हैवी एंब्रायडरी ब्लाउज बेहद खूबसूरत दिख रहा है। पूरी साड़ी में बॉर्डर खास है जिस पर सिल्वर वर्क किया गया है।
सावन में अगर कम दाम में साड़ी खरीदना चाहती हैं तो आरती सिंह की तरह लहरिया साड़ी भी खरीद सकती हैं। ये साड़ियां सिल्क में भी मिल जाएंगी। इनमें किसी तरह का वर्क नहीं किया गया होता है। इनका पैटर्न बेहद खास होता है। इन्हें आप प्रिंटेड या फिर प्लेन ब्लाउज के साथ आसानी से वियर कर सकती हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.