
लाइफस्टाइल डेस्क: साड़ी या ट्रेडीशनल आउटफिट के साथ पहनी जाने वाली ज्वेलरी कोई भी आसानी से खरीद सकता है। जब बात ड्रेस की आती है तो ज्वेलरी सलेक्शन को लेकर कंफ्यूजन हो जाता है। हम आपको ऐसी एक्ट्रेस के ड्रेस कलेक्शन के साथ पहनी गई ज्वेलरी के बारे में बताएंगे, जो आपको न्यू ईयर पार्टी में खास लुक दे सकता है। जानते हैं वेस्टर्न ड्रेस के साथ पहनी जाने वाली ज्वेलरी के बारे में।
लाइनिंग ब्राउन ड्रेस के साथ रुबीना दिलैक ने गोल्ड प्लेटेड फंकी चोकर और ब्रेसलेट पहना है। एक्ट्रेस ने एक साथ में गोल्ड बैंगल्स और ब्रेसलेट पहना है वहीं दूसरे हाथ में सिर्फ दो बैदल्स पहनी है। आप भी न्यू ईयर पार्टी में रुबीना के ज्वेलरी लुक को रीक्रिएट कर ग्लैमरस अदाएं बिखेर सकती हैं।
न्यू ईयर पार्टी में अगर आप एंब्रॉयडरी वेस्टर्न ड्रेस पहन रही हैं तो उसके साथ एमरॉल्ड की मल्टी लेयर ज्वेलरी रिपेयर कर सकती हैं। ऐसी ज्वेलरी ज्यादातर सभी एंब्रॉयडरी वेस्टर्न ड्रेस पर ग्लैमरस लुक देंगी। आप वेस्टर्न के साथ ट्रेडीशनल आउटफिट्स के साथ भी एमरॉल्ड ज्वेलरी पेयर कर सकती हैं। साथ में छोटी कुंदन नथ पहन छा जाएं।
प्लेन हूप्स पहनने के बजाय डिजाइनर हार्ट शेप हूप्स को वेस्टर्न ड्रेस के पहन कहर ढा सकतकती हैं। 18 कैरेट गोल्ड वाले हूप्स खरीदें ताकि उनका रंग न उतरे। आप हार्ट हूप्स को किसी भी वेस्टर्न ड्रेस या ऑफिस आउटफिट के साथ मैच करा सकती हैं।
न्यू ईयर पार्टी के लिए अगर ब्लैक कलर की ड्रेस चुनी है तो आपको मोती से बना मल्टीलेयर हार चुनना चाहिए। ये दिखने में खूबसूरत होते हैं और आसानी से किसी भी आउटफिट्स के मैच कराएं जा सकते हैं।
और पढ़ें: गोरी कलाइयों की बढ़ जाएगी शान, पहनें Blue Glass Bangles
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.