
लाइफस्टाइल डेस्क : हिंदू धर्म में महिलाओं के बिंदी लगाने पर विशेष महत्व दिया जाता है। इसकी ना सिर्फ धार्मिक मान्यताएं हैं बल्कि वैज्ञानिक कारण भी है और बिंदी लगाने से हमारे शरीर को कई सारे लाभ भी मिलते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ये हमारी हेल्थ के लिए कैसे फायदेमंद हो सकता है? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं बिंदी लगाने के वैज्ञानिक कारण क्या है और इससे क्या फायदे होते हैं...
माथे पर बिंदी लगाने के वैज्ञानिक कारण
विज्ञान भी इस बात को मानता है कि माथे पर बिंदी लगाने से स्किन और हेल्थ को कई लाभ मिलते हैं। दरअसल, योग के अनुसार जिस स्थान पर महिलाएं बिंदी लगाती हैं उसे आज्ञा चक्र कहा जाता है। इसे मानव शरीर में छठे और सबसे शक्तिशाली चक्र के रूप में जाना जाता है और जब हम इस बिंदु पर बिंदी लगाते हैं, तो इस स्थान के दबने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं और स्किन भी रिजूवनेट होती है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर दीक्षा भावसार सांवलिया ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया और बिंदी लगाने के फायदों के बारे में बताया कि बिंदी लगाने से सिर, आंख, मस्तिष्क पीनियल ग्रंथि और पिट्यूटरी को फायदा मिलता है। उन्होंने बताया कि महिलाएं बिंदी लगाने के बाद समय-समय पर उसे एडजस्ट करने के लिए इस पॉइंट को दबाती हैं। जब आप इस बिंदु को कई बार दबाते हैं तो इससे आज्ञा चक्र एक्टिव होता है और पूरे शरीर को फायदा पहुंचाता है। उन्होंने यह भी बताया कि महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि पुरुषों के लिए भी यह फायदेमंद है। लेकिन, पुरुष बिंदी नहीं लगा सकते, पर वो हर दिन कुमकुम का तिलक लगा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 1 दिन में 100 बार आज्ञा चक्र को दबाने से कई सारे हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं।
माथे पर बिंदी लगाने के फायदे
1. माथे पर बिंदी लगाने से सिर दर्द में राहत मिलती है।
2. अगर आपको साइनस की समस्या है तो बिंदी लगाने से यह भी काफी हद तक कम होती है।
3. बिंदी लगाने से आंखों की रोशनी और आंखों का स्वास्थ्य भी सुधरता है।
4. बिंदी लगाने से आपकी त्वचा भी जवां बनी रहती है और साइंस ऑफ एजिंग जल्द नजर नहीं आते।
5. बिंदी लगाने से चिंता, स्ट्रेस और अवसाद भी दूर रहता है और सुनने की शक्ति भी तेज होती है।
6. बिंदी लगाने से याददाश्त और एकाग्रता बढ़ती है।
7. माइग्रेन के सिर दर्द को भी बिंदी दूर करता है।
और पढ़ें- कॉकटेल के लिए एकदम परफेक्ट है इन 10 एक्ट्रेस के सीक्वेंस साड़ी लुक
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.