
वेडिंग सीजन आते ही महिलाओं की सबसे बड़ी चिंता होती है कि ऐसा क्या पहनें जो स्टाइलिश, ट्रेडिशनल और रॉयल लगे। अगर आप साड़ी या लहंगे से अलग कुछ पहनना चाहती हैं, तो Party Wear Salwar Suit एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। खासकर हैवी वर्क वाले सूट डिजाइन शादी, रिसेप्शन, संगीत और फंक्शन में बेहद खूबसूरत लगते हैं। आजकल मार्केट में कई ऐसे सूट डिजाइन ट्रेंड में हैं, जो आपको बिना ज्यादा हैवी लगे भी रिच और एलिगेंट लुक दे सकते हैं। यहां देखें 6 स्टाइलिश और हैवी वर्क सलवार कमीज डिजाइन, जो वेडिंग फंक्शन के लिए परफेक्ट रहेंगे।
अगर आप रॉयल और ग्रेसफुल लुक चाहती हैं, तो हैवी एम्ब्रॉयडरी अनारकली सूट (Heavy Embroidered Anarkali Suit) बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। फ्लेयर्ड डिजाइन और गोटा, जरी या सीक्विन वर्क वाला अनारकली सूट शादी और रिसेप्शन में बेहद खूबसूरत लगता है। इसे हैवी दुपट्टे और झुमकों के साथ स्टाइल करें।
और पढ़ें - 8 मधुबाला ब्लाउज डिजाइन, वट सावित्री की येलो-ग्रीन और लाल साड़ी संग पहनें
आजकल शरारा सूट (Sharara Suit) काफी ट्रेंड में है। इसमें कुर्ती के साथ फ्लेयर्ड शरारा और हैवी दुपट्टा बहुत एलिगेंट लुक देता है। मिरर वर्क, सीक्विन और जरी डिटेलिंग वाला शरारा सूट मेहंदी और संगीत फंक्शन के लिए परफेक्ट माना जाता है।
अगर आप ज्यादा फ्लेयर पसंद नहीं करतीं, तो स्ट्रैट कट सूट (Straight Cut Suit) ट्राय कर सकती हैं। इसकी सिंपल फिटिंग के साथ हैवी नेक वर्क और बॉर्डर डिजाइन इसे बहुत स्टाइलिश बनाते हैं। यह सूट खासकर रिसेप्शन और फैमिली फंक्शन में अच्छा लगता है।
पाकिस्तानी स्टाइल हैवी सूट (Pakistani Style Heavy Suit) आजकल महिलाओं के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें लॉन्ग कुर्ती, चौड़ी पैंट और हैवी एम्ब्रॉयडरी बहुत रिच लुक देती है। सिल्क या जॉर्जेट फैब्रिक में यह डिजाइन बेहद एलिगेंट लगता है।
और पढ़ें - प्लांट स्टैंड वुडन फर्नीचर, इंडोर डेकोर के लिए 8 डेकोरेटिव डिजाइन
अगर आप ट्रेडिशनल में थोड़ा मॉडर्न टच चाहती हैं, तो जैकेट स्टाइल सूट डिजाइन (Jacket Style Suit Design) चुन सकती हैं। इसमें सूट के ऊपर एम्ब्रॉयडर्ड लॉन्ग जैकेट होती है, जो आउटफिट को हैवी और डिजाइनर लुक देती है।
हैवी वर्क प्लाजो सूट (Heavy Work Palazzo Suit) कम्फर्ट और स्टाइल दोनों के लिए शानदार है। इसमें चौड़े पलाज़ो के साथ हैवी एम्ब्रॉयडर्ड कुर्ती और दुपट्टा वेडिंग लुक को और ज्यादा खूबसूरत बनाते हैं। यह डिजाइन हर बॉडी टाइप पर अच्छा लगता है।