
आज के समय में जैसे इंसानों में मोटापा तेजी से बढ़ रहा है, वैसे ही पालतू जानवरों में भी यह समस्या आम होती जा रही है। खासकर शहरों में रहने वाले डॉग्स और कैट्स के लिए, जिनकी फिजिकल एक्टिविटी पहले की तुलना में कम हो गई है। मोटापा उनके शरीर पर ही नहीं, उनकी हेल्थ और लाइफस्पैन पर भी असर डालता है। इससे जोड़ों का दर्द, हड्डियों में कमजोरी, हार्ट डिजीज और डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा (Understanding Pet Obesity Causes and Risks) बढ़ जाता है। अगर आप भी अपने पेट की हेल्थ को लेकर चिंतित हैं, तो जानें कुछ जरूरी बातें, जो हर पेट ओनर को पता होनी चाहिए।
हम अपने पालतू जानवरों को बहुत प्यार करते हैं और उसी प्यार में कई बार उन्हें जरूरत से ज्यादा खाना दे देते हैं। यह सोचते हैं कि वो भूखे न रहें, पर सच्चाई यह है कि बार-बार और जरूरत से ज्यादा खिलाने से उनकी कैलोरी लिमिट बढ़ जाती है। धीरे-धीरे यही वजन बढ़ने की सबसे बड़ी वजह बनती है।
DIY Pet House Ideas: पैट हाउस कैसे बनाएं? टेबल का यूं करें यूज
खाना देते समय हमेशा एक फिक्स क्वांटिटी का ध्यान रखें। पेट के साइज़, उम्र और एक्टिविटी लेवल के अनुसार ही खाना दें। बिना नाप-तोल के बार-बार खाना देने से मोटापा, पाचन से जुड़ी समस्याएं और अन्य हेल्थ इश्यूज हो सकते हैं। कुछ पेट ओनर सोचते हैं कि ज्यादा खिलाने से जानवर हेल्दी रहेगा, लेकिन यह सच नहीं है।
जैसे इंसानों के लिए वर्कआउट जरूरी है, वैसे ही पालतू जानवरों को भी रोजाना फिजिकल एक्टिविटी की जरूरत होती है। उनके खानपान के अनुसार उन्हें एक्सरसाइज कराना बेहद जरूरी है। डॉग्स के साथ वॉक पर जाएं, कैट्स के लिए प्ले टाइम बढ़ाएं। याद रखें मोटापा धीरे-धीरे बढ़ता है, इसलिए शुरुआती समय में पहचान पाना मुश्किल होता है।
आजकल मार्केट में कई तरह के पैट फूड आते हैं, जिनमें कैलोरी ज्यादा और न्यूट्रिशन कम हो सकता है। इसीलिए हमेशा पेट के लिए पौष्टिक, प्रोटीन रिच और लो-फैट फूड चुनें। कभी भी सिर्फ स्वाद के लिए कुछ भी न दें। अगर पैक्ड फूड दे रहे हैं तो उसकी क्वांटिटी, इंग्रीडिएंट्स और कैलोरी वैल्यू जरूर पढ़ें।
अगर आपको लग रहा है कि आपके पेट का वजन बढ़ रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। वे सही डाइट चार्ट, एक्सरसाइज रूटीन और जरूरी टेस्ट के बारे में बताएंगे। ओवरवेट पेट्स को समय रहते संभालना जरूरी है, क्योंकि ज्यादा देर होने पर बीमारी का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.