
इस पुरुष प्रधान समाज में लंबे समय से महिलाएं समानता के लिए आवाज उठा रही हैं और संघर्ष कर रही हैं। हालाँकि समाज के नजरिए में बदलाव आ रहे हैं, लेकिन समानता अभी भी दूर की कौड़ी है।
ऐसा हो ही नहीं सकता कि किसी महिला ने कभी पुरुष होने के बारे में न सोचा हो। यह बचपन में हुआ होगा, या बड़े होकर मजाक में। ऐसा ही एक पोस्ट इन दिनों रेडिट पर वायरल हो रहा है। रेडिट पर एक यूजर ने सवाल पूछा है, 'अगर एक महिला पुरुष बन जाए तो उसे सबसे ज़्यादा क्या नापसंद होगा?' इस पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
एक यूजर ने कमेंट किया है कि उन्हें सिंगल पेरेंट के तौर पर देखा जाएगा। यह यूजर लिखते हैं कि उनका पालन-पोषण उनके पिता ने अकेले ही किया था और एक अच्छे अभिभावक होने के बावजूद लोग उन पर तरस खाते थे। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि लोगों द्वारा एक यौन अपराधी की तरह देखा जाना। इस यूजर का कहना है कि अगर आप एक पार्क में अपने बच्चे की देखभाल कर रहे हैं, तो भी लोग आपको एक यौन अपराधी की तरह देखेंगे।
एक अन्य यूजर ने रोते हुए पुरुषों के बारे में समाज के नजरिए के बारे में बताया। एक अन्य यूजर ने हाइट के बारे में बताया। वह कहती हैं कि वह केवल पाँच फीट की हैं। एक महिला होने के नाते भी, पाँच फीट होना मुश्किल है, तो एक पुरुष के रूप में पाँच फीट लंबा होना कितना मुश्किल होगा, इस बारे में चिंता व्यक्त की।
इस पोस्ट पर आए जवाबों से पता चलता है कि सामाजिक धारणाओं के कारण पुरुषों को भी कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। यानी पितृसत्ता सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं, बल्कि पुरुषों के लिए भी परेशानी का सबब है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.