
Whites Dress Care Tips: सफेद रंग पहनना हमेशा स्टाइल और फ्रेशनेस का एहसास दिलाता है। लेकिन इसे संभालना बहुत ही मुश्किल होता है। दाग लगने का डर तो रहता है, इसके साथ ही सफेद कपड़े की चमक भी धीरे-धीरे खोने लगती है। कभी आपने गौर किया कि सफेद शर्ट, पैंटी, ब्रा, टी-शर्ट की कुछ धुलाई के बाद ही यह पीला या धूसर पड़ने लगता है। सवाल है कि क्यों सफेद रंग की रौनक धीरे-धीरे जाने लगती है और क्या, इसे फिक्स कर सकते हैं? तो चलिए बताते हैं, इसकी वजह और कैसे इसे फिक्स कर सकते हैं।
दरअसल, सफेद कपड़ों के लिएबने डिटर्जेंट में ब्लीचिंग एजेंट होते हैं, जो केवल 60°C या उससे अधिक तापमान पर पूरी तरह एक्टिव होते हैं। अगर आप कपड़े 30-40°C पर धोते हैं, तो ये एजेंट असरदार तरीके से काम नहीं कर पाते हैं और कपड़े धूसर पड़ने लगते हैं। इसके अलावा क्लोरीन युक्त ब्लीच से आप कपड़ा धोती हैं, तो वो भले ही तुरंत कपड़े को सफेद बना देता है, लेकिन लंबे समय में यह धब्बे छोड़ सकता है और कपड़े की फाइबर संरचना को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे कपड़ा पीला या फिका दिखने लगता है। इसके अलावा अगर आप नाजुक या सिंथेटिक कपड़ों को मोटे कपड़ों जैसे तौलियों के साथ धोने से लिंट और छोटे फाइबर चिपक जाते हैं, जो सफेदी कम कर देते हैं। हार्ड वाटर भी सफेदी को कम करने में मदद करता है।
और पढ़ें: मन भरकर खाएंगे बच्चे अरहर की दाल, 4 टिप्स से बदल लें बनाने का तरीका
इसे भी पढ़ें: ईनो का कमाल- सिर्फ 2 मिनट में बनाएं मलाई से मक्खन
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.