Isha Ambani को भी स्टाइल में टक्कर देती हैं उनकी देवरानी, जानें कौन हैं Pragya Saboo

Published : Apr 13, 2025, 09:45 AM IST

Pragya Saboo: ईशा अंबानी आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। वो अपने स्टाइल से सबको दीवाना बनाती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि उनकी देवरानी भी काफी स्टाइलिश है। हालांकि वो लाइमलाइट से दूर रहकर अपना काम करना पसंद करती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में। 

PREV
16

Pragya Saboo lifestyle: ईशा अंबानी के पति आनंद पीरामल एक बड़े बिजनेसमैन हैं। उनका ममेला भाई आदित्य शाह भी एक व्यवसायी हैं। इन्ही की पत्नी हैं प्रज्ञा साबू। इस रिश्ते ईशा अंबानी की देवरानी लगी वो। हालांकि ईशा की तरह प्रज्ञा लाइमलाइट में नहीं रहती हैं। लेकिन अगर उनका प्रोफाइल जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे। 

26

आदित्य शाह से साल 2020 में प्रज्ञा से शादी की थी। जिसमें ईशा अंबानी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। उन्होंने जेठानी की तमाम रस्में निभाई थी। 

36

कौन है प्रज्ञा साबू?

प्रज्ञा साबू भी एक बिजनेसवुमन हैं। फैशन डिजाइनर, जुम्बा इंस्ट्रक्टर और हेल्थ स्टार्टअप को-फाउंडर हैं। उनका जन्म कोलकाता में हुआ था। ईशा की देवरानी ने फैशन की पढ़ाई नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT), दिल्ली से की है। इसके अलावा उन्होंने अमेरिका के जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलिजी से बीएससी इन इंडस्ट्रियल एंड सिस्टम इंजीनियरिंग की पढ़ाई कीं।

46

कई पद पर कर चुकी हैं काम प्रज्ञा

आदित्य की पत्नी ऑस्कर हेल्थ और Asana जैसी नामी कंपनियों में प्रोडक्ट मैनेजमेंट की भूमिका निभा चुकी हैं। वर्तमान में वे Aara Health की को-फाउंडर हैं। यह स्टार्टअप भारत में युवाओं के बीच हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देने का काम कर रहा है।

56

बिग बी से भी कनेक्शन?

प्रज्ञा की ब्रांड Aara Health से जुड़ी एक और खास बात ये है कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भी इसके साथ जुड़ी हुई हैं। दोनों की सोशल मीडिया पर साथ की तस्वीरें भी वायरल हो चुकी हैं। लाइमलाइट से दूर रहने कीवजह से सोशल मीडिया पर उनकी ज्यादा तस्वीरे नहीं हैं।

66

फिटनेस और डांस के लिए जुनून

प्रज्ञा सिर्फ एक प्रोफेशनल ही नहीं, बल्कि एक सर्टिफाइड बॉलीवुड ज़ुम्बा इंस्ट्रक्टर भी हैं। वे डांस के जरिए लोगों को फिटनेस के लिए प्रेरित करती हैं। इसके अलावा, वे TEDx स्पीकर भी रही हैं, जहां उन्होंने सांस्कृतिक और सामाजिक मुद्दों पर बात की है।

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories