कौन है स्मृति ईरानी के होने वाले दामाद अर्जुन भल्ला, भारत नहीं इस देश के है रहने वाले

Published : Feb 09, 2023, 01:35 PM IST

लाइफस्टाइल डेस्क : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी शैनेल की शादी 9 फरवरी को जोधपुर के किले में होने वाली है। वह अर्जुन भल्ला नाम के शख्स से शादी कर रही हैं। ऐसे में आइए आज हम आपको मिलवाते हैं अर्जुन भल्ला से और बताते हैं कि वह क्या करते हैं...

PREV
17

स्मृति ईरानी के होने वाले दामाद अर्जुन भल्ला का जन्म टोरंटो, कनाडा में हुआ। वह अपने परिवार के साथ वही रहते हैं। हालांकि, उनके दादा-दादी भारत से हैं, लेकिन उनका जन्म और परवरिश कनाडा में हुई। उनके पिता का नाम सुनील भल्ला है।

27

अर्जुन ने कनाडा के सेंट रॉबर्ट कैथोलिक हाई स्कूल से पढ़ाई की। उसके बाद 2009 से 2013 तक बीएससी की पढ़ाई भी कनाडा से की। इसके बाद उन्होंने यूके से एलएलबी की डिग्री हासिल की। कहा जा रहा है कि इसी दौरान उनकी मुलाकात स्मृति ईरानी की बेटी शैनेल से हुईं।

37

अर्जुन ने 2014 में कनाडा में ब्रेकवाटर सल्यूशन्स इंक में अकाउंट मैनेजर के तौर पर काम शुरू किया। इतना ही नहीं अर्जुन भल्ला एप्पल इंक में तकनीकी विशेषज्ञ के तौर पर भी काम कर चुके हैं।वह पेशे से एक जानें मानें वकील हैं।

47

अर्जुन शैनेल के परिवार से साथ बहुत प्यारा बॉन्ड शेयर करते हैं। इस तस्वीर में देखें किस तरह जुबिन अपने होने वाले दामाद को जलेबी खिला रहे हैं। ये फोटो खुद स्मृति ईरानी ने शेयर की थी।
 

57

दूसरी ओर शैनेल ईरानी की बात की जाए तो वह जुबिन ईरानी और उनकी पहली पत्नी मोना ईरानी की बेटी हैं। उनका जन्म 1989 को हुआ। वो भी पेशे से एक वकील हैं।

67

शैनेल और अर्जुन काफी साल से एक साथ है। 2 साल पहले ही उन्होंने एक दूसरे से सगाई की थी। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इसमें अर्जुन उन्हें घुटनों पर बैठकर रिंग पहनाते नजर आ रहे थे।
 

77

अब 9 फरवरी को शैनेल और अर्जुन भल्ला शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी के लिए 500 साल पुराने जोधपुर के किले को बुक किया गया है। 1523 में राव करमसजी ने इसे बनवाया था। इसके किले की खास बात यह है कि इसके एक तरफ रेगिस्तान और दूसरी तरफ झील है। यहीं पर स्मृति ईरानी की बेटी सात फेरे लेंगी।

ये भी पढ़ें- स्मृति ईरानी की बेटी शनेल को लगी हल्दी-मेहंदी, 500 साल पुराने इस किले में धूमधाम से होगी शादी, PHOTOS

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories