Rose Day History: रोज डे वैलेंटाइन वीक में क्यों मनाया जाता है? जानें इसका इतिहास और महत्व

Published : Feb 07, 2026, 06:51 AM IST
 Rose Day history in Hindi

सार

Rose Day significance: रोज डे क्यों मनाया जाता है? जानें वैलेंटाइन वीक की शुरुआत, रोज डे का इतिहास, महत्व और गुलाब के रंगों का मतलब। प्यार जताने का सबसे खूबसूरत दिन। 

Valentine Week First Day: फरवरी का महीना प्यार का होता है। 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है और पहला दिन रोज यानी गुलाब का होता है। इस दिन प्यार करने वाले, दोस्त, पति-पत्नी एक दूसरे को रोज देकर अपने रिश्ते को मजबूत करते हैं। गुलाब को सदियों से प्रेम और रिश्तों का सबसे खूबसूरत प्रतीक माना गया है, इसलिए वैलेंटाइन वीक की शुरुआत इसी फूल से की जाती है।

रोज डे का इतिहास

रोज डे की शुरुआत पश्चिमी देशों में प्यार को जाहिर करने की परंपरा से जुड़ी मानी जाती है। अलग-अलग रंगों के गुलाब देकर अपने एहसासो को दिखाते हैं। महारानी विक्टोरिया के समय में कपल्स अपनी प्यार को जाहिर करने के लिए गुलाब देते थे। भारत में मुगल बादशाह जहांगीर भी अपनी पत्नी नूरजहां को तोहफे में गुलाब भेजते थे। रानी को गुलाब बहुत पसंद थे। इसलिए गुलाब प्रेम को दिखाने का प्रतीक बन गया। जिसे आज भी निभाया जा रहा है।

रोज डे का महत्व

रोज डे (Rose Day 2026) सिर्फ कपल्स तक सीमित नहीं है। इस दिन लोग अपने पार्टनर, दोस्त, क्रश या किसी खास इंसान को गुलाब देकर अपनी भावनाएं जाहिर करते हैं। यह दिन रिश्तों में नई शुरुआत, सॉरी कहने या प्यार जताने का भी मौका देता है। रोज देकर वेलेंटाइन डे के बाकी दिनों को कपल्स एन्जॉय करते हैं।

और पढ़ें: 9Kt Heart Earrings: वेलेंटाइन पर जुड़ेगा दिल से दिल, लें हार्ट इयररिंग

गुलाब के अलग-अलग रंग क्या दिखाते हैं?

  • लाल गुलाब: सच्चा प्यार और रोमांस
  • गुलाबी गुलाब: प्रशंसा और केयर
  • पीला गुलाब: दोस्ती और खुशी
  • सफेद गुलाब: शांति और सम्मान

समय के साथ यह परंपरा भारत समेत कई देशों में लोकप्रिय हो गई और अब रोज डे वैलेंटाइन वीक का पहला और सबसे खास दिन माना जाता है।

रोज डे कैसे मनाया जाता है?

आज के समय में रोज डे पर सिर्फ गुलाब ही नहीं, बल्कि Rose Day Wishes, Quotes, Messages और सोशल मीडिया Greetings के जरिए भी प्यार जाहिर किया जाता है। कई लोग इस दिन छोटे-छोटे सरप्राइज और यादगार पल भी प्लान करते हैं। इस दिन रोज की कीमत बढ़ जाती है। 10 रुपए का गुलाब 100 रुपए में मिलने लगता है। 

और पढ़ें: Happy Rose Day My Love: मेरी जिंदगी के गुलाब हो तुम..बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड के लिए 50+ बेस्ट मैसेज, कोट्स और SMS

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

प्लास्टिक-मिट्टी नहीं, लग्जरी गार्डन-बालकनी लुक के लिए, चुनें सिरेमिक पॉट की फैंसी डिजाइन
Chest Of Drawers:छोटा फर्नीचर, बड़ा कमाल! घर दिखेगा साफ और सुपर लग्जरी