December Travel: पहाड़ों से लेकर समंदर तक, दिसंबर ट्रिप के लिए परफेक्ट ये जगह

Published : Nov 20, 2024, 06:50 PM IST
travel

सार

Top winter destinations in India: दिसंबर 2024 में भारत में बेस्ट विंटर ट्रैवल डेस्टिनेशन जैसे ओंकारेश्वर, कौसानी, कोहिमा और हैवलॉक आइलैंड की सैर करें। इन जगहों पर खूबसूरत नजारे और अनोखा अनुभव मिलेगा। अपनी ट्रैवल लिस्ट में इन्हें जरूर शामिल करें।

ट्रैवल डेस्क। दिसंबर महीना आने वाला है। अगर आप भी नये साल का स्वागत ट्रिप के साथ करना चाहते हैं तो उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश के अलावा इन डेस्टिनेशन्स को लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। दरअसल,आज हम आपकों भारत की उन जगहों के बारे में बताएंगे जो विंटर ट्रैवल के लिए परफेक्ट है। तो चलिए जानते हैं उन 4 जगहों के बारे में।

मध्य प्रदेश स्थित ओंकारेश्वर

लिस्ट में पहले नंबर पर एमपी स्थित ओंकारेश्वर का नाम आता है। अगर अभी तक आप यहां नहीं गए हैं तो इसे तुरंत बकेट लिस्ट में शामिल करें। ओंकारेश्वर में प्राचीन हिंदू मंदिरों, राजसी पर्वत की रेंज और पहाड़ों से गिरने वाली नर्मदा नदी है। एमपी में भी कड़ाके की ठंड पड़ती है। अगर आप बिजी लाइफ से दूर शांति-सुकून चाहते हैं तो यहां आ सकते हैं।

कौसानी, उत्तराखंड

उत्तराखंड का नाम आते ही लोग मसूरी जाना पसंद करते हैं लेकिन आप इसकी बजाय कौसानी भी जा सकते हैं। गढ़वाल हिमालय की गोद में बसा कौसानी एक ऑफबीट हिल स्टेशन है। यहां से बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियों के खूबसूरत नजारे दिखाई देते हैं।

कोहिमा, नागालैंड

नॉर्थ ईस्ट की ब्यूटी शायद ही कोई जानता हो। बीते कुछ सालों में मेघायल-नागालैंड ट्रेवल लोकप्रिय हुआ है। अगर आप विंटर विकेशन स्पेशल बनाना चाहते हैं तो नागालैंड की राजधानी कोहिमा जा सकते हैं। यहां पर दिसंबर महीने में हॉर्नबिल फेस्टिवल आयोजित किया जाता है। जहां पर नागालैंड का ट्रैडिशन पास से देख सकते हैं। ये फेस्टिवल इतना बड़ा होता है कि यहां देशभर के प्रसिद्ध म्यूजिक बैंड हिस्सा लेते हैं।

अंडमान- निकोबार स्थित हैवलॉक आइलैंड

आखिर नाम आता है हैवलॉक आइलैंड का। जो अंडमान निकोबार में स्थित है। अगर आप पहाड़ पर नहीं जाना चाहते हैं तो यहां आ सकते हैं। इस जगह को एक्सप्लोर करने का बढ़िया वक्त न्यू ईयर है। सफेद रेत और नीला समंदर जितना खूबसूरत दिखता है उतना ही शांति देता है। अगर हैवलॉक आ रहे हैं तो यहां से फेरी पियर जरूर जायें। जो केवल 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसे दुनिया का सातवां सबसे बेस्ट बीच कहा जाता है।

ये भी पढ़ें- November Travel: कम समय ज्यादा मजा ! 2 दिन में कैसे घूमें दार्जलिंग? जानें यहां

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Shehnaaz Gill Looks: शादी के बाद खास ओकेजन पर ट्राई करें शहनाज गिल से 5 इंडियन अटायर
Kitten Heels Sandals: ना बैलेंस बिगड़ेगा ना गिरेंगी, ऑफिस में डेली पहनें किटन हील्स फुटवियर