लाइफस्टाइल डेस्क. सार्वजनिक स्विमिंग पूल में बिकिनी में तैरने का नियम हैं। लेकिन जर्मनी के बर्लिन में इस नियम से छूट दी गई है। यहां महिलाएं नग्न यानी बिना कपड़ों के तैर सकती हैं। सवाल है कि इस नियम में क्यों छूट दी गई आइए जानते हैं।
दरअसल, स्विमिंग पूल में पुरुष बिना कपड़ों के नहा सकते हैं। अंडरवियर पहनकर और उपर बिना कपड़ों के भी वो स्विमिंग पूल में जा सकते हैं। लेकिन महिलाओं को बिकिनी पहनना जरूरी होती है। लेकिन एक महिला ने जब इस नियम को तोड़ा तो उसे पूल से बाहर फेंक दिया गया।
25
दिसंबर 2022 में एक महिला जब टॉपलेस होकर स्विमिंग पूल में उतरी तो उसे बाहर निकाल दिया गया। जिसके बाद उसने कानूनी लड़ाई लड़ी। उसने इसे भेदभाव बताया था। पूरे मामले को देखते हुए सरकार ने इसकी इजाजत दे दी। कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद ना सिर्फ उस महिला को बल्कि तमाम महिलाओं को अधिकार मिला कि वो टॉपलेस होकर सार्वजनिक स्विमिंग पूल में उतर सकती हैं।हालांकि महिला की पहचान अभी बताई नहीं गई हैं।
35
बता दें कि जर्मनी एक ऐसा देश है जहां पर कुछ स्थितियों में सार्वजनिक नग्नता को उचित और हेल्दी दोनों माना जाता है। टॉपलेस होने की मंजूरी मिलने पर उन लोगों ने सराहना की है जो फ्री बॉडी कल्चर में यकीन करते हैं।
45
पुरुषों के बराबर महिलाओं को अधिकार दिया गया है। मतलब अब वो भी सार्वजनिक स्विमिंग पूल में बिना कपड़ों के तैर सकती हैं। हालांकि जर्मनी में विदेशी पर्यटक जब आते हैं और झीलों और पूल के आसपास जर्मनों को बिना कपड़ों के देखते हैं तो हैरान हो जाते हैं। कुछ लोगों इसे लेकर निराश भी होते हैं।
55
बर्लिन की सरकार ने गुरुवार को महिलाओं को भी पुरुषों की तरह टॉपलेस होकर स्विमिंग पूल में नहाने की अनुमति दे दी है। जिसके बाद महिलाओं को में खुशी का माहौल है। अब महिलाओं को अपनी छाती को कवर करने की जरूरत नहीं होगी।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.