Best monsoon footwear for women 2025: बारिश में फिसलन और गीलापन परेशानी बढ़ा सकता है, इसलिए महिलाएं इन 5 बेस्ट मानसून फुटवियर को अपने वॉर्डरोब में जरूर शामिल करें – जो दिखने में स्टाइलिश और चलने में कंफर्टेबल हैं।
Footwears for women: गोवा से लेकर मुंबई तक मानसून आ चुका है। एक तरफ बारिश माहौल को रोमांटिक बना देती है तो दूसरी तरफ तकलीफ भी देती है। आप भी ऑफिस जाती हैं तो मानसून में पैरों का ख्याल रखना जरूरी है वरना बड़ी दिक्कत हो सकती है। मानसून में पता नहीं कब बारिश हो जाए। ऐसे में हील्स नहीं बल्कि वॉर्डरोब में कुछ ऐसी फुटवियर शामिल करें। जिन्हें पहनने के बाद चलने में कोई दिक्कत ना हो। आज हम आपको उन 5 फुटवियर के बारे में बताएंगे। जिन्हें आप ऑफिस से लेकर घूमने-फिरने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं और ये बारिश में दिक्कत भी नहीं देंगी।
घर के कामों के लिए बारिश में बाहर जाना पड़ता है। ऐसे में वॉटर-रेसिस्टेंट स्लाइड्स खरीद लें। ये अफॉर्डेबल होने के साथ पानी में खराब नहीं होती हैं और जल्द सूख जाती हैं।
36
2) स्लिप-ऑन सैंडल (Slip on Sandel's)
जब भी बारिश में भीगते हैं तो कपड़ों के साथ फुटवियर भी पानी की वजह से भारी लगने लगती है। हालांकि इस दौरान चलना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप स्लिप ऑन सैंडल खरीदें। ये जल्दी सूखने के साथ फिसलन वाली जगहों पर अच्छी ग्रिप देते हैं। आप इसे आराम से पहन सकती हैं।
बारिश में कई जगह पानी भर जाता है। आप भी इसी समस्या से झूझती हैं तो रेन बूट्स से बढ़िया विकल्प नहीं मिलेगा। ये पैरों को पूरी तरह से ड्राई रखते हैं। जो कंफर्ट और स्टाइल दोनों के लिए बेस्ट है। नजदीकी बाजार और ऑनलाइन इसे आराम से खरीदा जा सकता है।
56
4) मानसून फ्लोटर्स (Monsoon Floaters)
मानसून प्लोटर्स सबसे कॉमन फुटवियर होती है। ये ज्यादा महंगी भी नहीं होती है। पर क्वालिटी के अकॉर्डिंग पैसे ज्यादा हो सकते हैं। ये ओपन पंजों की चप्पल होती है। जो पानी को बाहर निकलने पर मदद करती है। इसे उतारना बहुत आसान होता है। आप ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर्स से इसे आराम से खरीद सकती हैं।
66
5) वॉटरप्रूफ क्लॉग्स (Waterproof Clogs)
वॉटरप्रूफ क्लॉग्स हर महिला के पास होने चाहिए। ये बारिश के मौसम में सबसे मुफीद माने जाते हैं। इन्हें रबर पैटर्न पर ही खरीदें। ऐसी फुटवियर का सोल बहुत मजबूत होता है। जो गिरने से बचाता है। साथ ही फंकी लुक देता है। आप इस जींस या सूट के साथ कैरी कर सकती हैं।