
घर को एस्थेटिक और वॉर्म लुक देने के लिए वुडन डेकोर सबसे क्लासी ऑप्शन माना जाता है। लकड़ी की नैचुरल टेक्सचर किसी भी स्पेस को प्रीमियम और आरामदायक फील देती है। आजकल मॉडर्न होम्स में छोटे-छोटे वुडन एक्सेंट जोड़कर पूरा रूम ट्रांसफॉर्म किया जा रहा है। अगर आप भी बिना ज्यादा खर्च किए अपने घर को नया रूप देना चाहती हैं, तो ये 5 मॉडर्न वुडन डेकोर आइटम ट्राय कर सकती हैं।
दीवारों को खाली छोड़ने के बजाय वुडन वॉल शेल्फ लगाना एक स्मार्ट तरीका है। अब सवाल ये आता है कि वुडन वॉल शेल्फ होम डेकोर को कैसे यूज करें।आप इन पर प्लांट्स या बुक्स रख सकती हैं। इतना ही नहीं छोटे शोपीस सजाएं, किचन में मसाले या जार रखें। इससे दीवारें स्टाइलिश भी लगेंगी और स्टोरेज भी बढ़ेगा।
और पढ़ें - एंटिक मिरर डिजाइंस, 2K में करें होम डेकोर एन्हांसमेंट
सिंपल मिरर को अगर वुडन फ्रेम मिल जाए तो वह तुरंत एलीगेंट दिखने लगता है। आप इसे लगाकर एंट्री एरिया में रॉयल फील पा सकती हैं। साथ ही इससे बेडरूम में वार्म लुक आएगा और ये नैचुरल इंटीरियर से मैच हो जाएगा। यह छोटा सा होम डेकोर चेंज पूरे रूम को एस्थेटिक बना देगा।
लाइटिंग डेकोर का बड़ा हिस्सा होती है और वुडन बेस वाला लैंप ट्रेंड में है। इससे सॉफ्ट एम्बिएंस के साथ आपको मॉडर्न संग ट्रेडिशनल लुक मिलेगा। इस तरह के वुडन टेबल लैंप लेटेस्ट आइडिया लिविंग रूम या बेडसाइड के लिए परफेक्ट हैं। इसे लगाकर शाम के समय रूम ज्यादा कोजी लगेगा।
और पढ़ें - 2 Year बेबी गर्ल के लिए 6 क्विक हेयरडू, बिखरे बाल रहेंगे सेट
अगर आप यूनिक स्टेटमेंट पीस चाहती हैं तो वुडन वॉल आर्ट लगाएं। इनदिनों आपको 300 रूपए की स्टार्टिंग रेंज में कई स्टाइलिश डेकोरेटिव वुडन पैनल मिल जाएंगे। इसे आप बेडरूम में सोफा के ऊपर लगाएं, डाइनिंग एरिया में यूज करें या मिनिमल थीम में इसे सजाएंगी तो ये खास दिखेगी। इससे घर में आर्टिस्टिक टच आता है।
इनडोर प्लांट्स के साथ वुडन स्टैंड जोड़ना इन दिनों बहुत पॉपुलर होम डेकोर ट्रेंड बन चुका है। आप इसे कई अलग-अलग जगहों पर सजा सकती हैं। जैसे बालकनी में रखें, कॉर्नर स्पेस भरें और लिविंग एरिया में ग्रीन लुक दें। इससे नैचुरल वाइब और फ्रेशनेस दोनों मिलती है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.