घर सजाने के DIY तरीके, बिना पैसे लकड़ी-जूट से करें मेकओवर

Published : Jun 08, 2026, 03:30 PM IST
DIY Wooden Decor Ideas

सार

DIY Wooden Jute Decor Ideas: घर में रखी सूखी लकड़ी और जूट की रस्सी से होम डेकोरेशन किया जा सकता है? क्या बिना पेंट और महंगे इंटीरियर के खाली दीवारों परो डिजाइनर लुक दे सकते है? कम बजट में ऐसी कौन सी DIY ट्रिक है जो घर के कौने को पिंट्रेंस्ट वाइब देती हैं?

घर की सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए लोग पैसा खर्च करने से पहले एक बार भी नहीं सोचते हैं। बेडरूम से लेकर होम एक्सटीरियर को रॉयल बनाने के लिए लाखों रुपए पानी की तरह बहाए जाते हैं। आप भी होम मेकओवर करना चाहते हैं लेकिन ज्यादा बजट नहीं है तो दुखी या फिर पैसों का जुगाड़ करने की बजाय DIY तरीका अपनाया जाए। आसपास ऐसी कई चीजें होती हैं जो दिखने में भले किसी काम की न लगे लेकिन उनकी मदद से आशियाने को डेकोरेट किया जा सकता है। इसमें नाम आता है सूखी लकड़ी और जूट रस्सी का। इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं Wooden Jute Home Decoration Ideas, जो पॉकेट फ्रेंडली होने के साथ रेट्रो लुक देंगे।

1. वुडन जूट बास्केट क्राफ्ट आइडिया

घर के अंदर हो या बाहर की सजावट वुडन जूट बास्केट कभी निराश नहीं करते हैं। इसे आप कोजी और एस्थेटिक वाइब के लिए चुन सकते हैं। सबसे पहले दीवारों पर छोटे-छोटे साइज की टोकरी कील या रस्सी की मदद टांग दें। रेट्रो स्टाइल देने के लिए अंदर की तरफ वॉर्म फेयरी लाइट इंटरट्विन करके लगाएं। साइड में सोफा-चेयर या मिनिमल चेयर रखें। इस तरह का DIY क्राफ्ट साइड कॉर्नर को फोटो बूथ बनाता है।

2. लकड़ी की सीढ़ी से झूमर

घर की सफाई और काम निपटाने के लिए वुडन लैडर का इस्तेमाल होता है, लेकिन आप इसकी मदद से शानदार झूमर बना सकते हैं। सीढ़ी के चारों पर ड्रिल मशीन से छेद करें और मोटी चेन डालें ताकि इसे बांधते वक्त दिक्कत न हो। अब लाइटिंग के लिए छोटे-छोटे नाइट बल्ब, विंटेज एडिसन बल्ब का इस्तेमाल करें। किनारों पर आर्टिफिशियल पत्तियों वाली बेल लगा दें। लाइट के लिए चाहे को इलेक्ट्रिशियन की मदद लें। आप इसे डाइनिंग या लिविंग एरिया के लिए चुन सकते हैं। यह घर को मिनिमल और स्पोसिकेटेड वाइब देते हुए पॉपुलर लुक देता है।

3. बोहो चिक बास्केट वॉल आर्ट

खाली दीवारों पर पेंट कराना मानों को हजारों को खर्चा है, ऐसे में इन्हें प्लेन रखते हुए स्टाइलिश और खूबसूरत दिखाया जा सकता है। इसके लिए जरूरत होगी तो अलग-अलग साइज की बांस की टोकरियों की, सभी को लेयर या जिग-जैग फॉर्म में लगाकर कोलॉज बनाएं। अब इसमें अंदर की ओर मिट्टी भरते हुए इनडोर प्लांट्स लगा दें। यह आपके घर को अर्बन-रिफ्रेशिंग लुक देगा। आप भी इसे Easy DIY को ट्राई कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- बिना फूल भी महकेगा घर, 5 पत्तीदार पौधों से बढ़ाएं घर की रौनक

4. रास्टिक वुड स्लाइस वॉल क्लॉक

अगर आप कुछ हटकर और यूनिक चाहते हैं तो लकड़ी के टुकड़े से खूबसूरत घड़ी बना सकते हैं, जो दिखने में बेहद एलिगेंट और एस्थेटिक लगती है। इसे नेचुरल लकड़ी के गोल टुकड़ों को आपस में जोड़कर यूनिक टाइमपीस बनाया गया है। यह आपके लिविंग रूम में क्लासी-वॉर्म वाइब जोड़ देगा। नेचर से जुड़े ऐसे क्राफ्ट मिनिमल इंटीरियर के लिए खूब पसंद किए जा रहे हैं। यह केवल समय नहीं बताती बल्कि लग्जरी लाइफस्टाइल का टेस्ट भी बयां करती हैं। आप माइंडफुल लिविंग और क्रिएटिव लाइफस्टाइल के लिए इसे चुन सकते हैं।

ये भी पढ़ें- आसान गार्डनिंग आइडिया, बिन गमले के बनाएं 5 यूनिक प्लांटर

5. सिंगल वुडन लैडर वर्टिकल डेकोर

यदि घर में ज्यादा स्पेस नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसकी बजाय आप किसी भी कोने में लकड़ी की सीढ़ी से इस तरह का वर्टिकल डेकोर कर सकते हैं। यह आशियाने को कोजी-कंफर्टेबल लुक देने के साथ स्मार्टली वाइब देगा। सबसे पहले सीढ़ी के किनारों पर पत्तीदार बेल वाले पौधे लगाकर वार्म फेयरी लाइट्स लगाएं। अब निचले हिस्से में थ्रो ब्लैंकेट लटकाएं, जो फंक्शनल और यूटिलिटी बेस्ड फील देता है। आजकल के अर्बन लाइफस्टाइल में कम जगह का सही यूज करनेके लिए ये शानदार होम डेकोर है।

6. वुडन चॉपिंग बोर्ड प्लांटर

किचन में रखा वुडन चॉपिंग बोर्ड खराब हो गया है, या फिर आप इसे इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं तो कबाड़ में देने की बजाय सुंदर सा प्लांटर तैयार करें जो आपके रेट्रो-एस्थेटिक स्टाइल में चार चांद लगाएगा। चोपिंग बोर्ड में हॉट ग्लू गन की मदद से होल्डर्स लगाएं, जिसमें मिट्टी रखी जा सके। अब इसमें हल्की जड़ और छोटो किस्म वाले पौधे लगाकर दीवार पर टांग दें। यह रस्टिक चिक वाइब संग विंटेज चार्म देता है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

एस्थेटिक मेहंदी की 10 डिजाइन, GenZ गर्ल्स की पसंद बनेगी ये न्यू स्टाइल
घर में बनाएं स्टाइलिश सेल्फी कॉर्नर, लगाएं ये 5 मॉडर्न डिजाइन के मिरर