Unique Planter Ideas: घर में रखे प्लास्टिक गैलन, बकेट और ड्रम आदि चीजों को आप बेकार समझकर फेंक देते हैं? जानिए इनकी मदद से कैसे घर पर तैयार करें खूबसूरत गार्डन ? किचन से बालकनी गार्डनिंग के लिए DIY प्लांटर आइडिया कौन से हैं?
पौधे लगाने का शौक है लेकिन बाजार से गमले लाने के लिए वक्त और बजट दोनों नहीं है तो परेशान मत होइए। आप अकेले नहीं है जो गार्डनिंग का सपना महंगा समझ छोड़ देते हैं। अगर आप भी सोचते हैं कि प्लांटिंग करना खर्चा भरा काम है तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। काम भी कोई सोचने की जरूरत होती है, ताकि देसी जुगाड़ से किस तरह से घर में हरियाली लाएं। आपका ये काम भी हम आसान कर देते हैं। इस आर्टिकल में देखें ऐसे 5 यूनिक Gardening Ideas, जिन्हें आप छत, बालकनी से लेकर होम एंट्रेस के लिए विकल्प बनाएं।


प्लास्टिक गैलन प्लांटर आइडिया
यह सबसे आसान और वर्सेटाइल गार्डनिंग आइडिया है। वॉटर गैलन बाजार में 20-40रु. में मिलता है, अगर आपके पास पहले सै तो इसे छोटे-छोटे पाइप जैसे आकार में काट लें। आप इसमें सीधा मिट्टी और पौधा लगाकर प्लांटर बना सकती हैं। या फिर थोड़ी सी क्रिएटिविटी दिखाते हुए इसे लेयर्ड लुक दें। इसके लिए मिट्टी का गमला लें, इसमें हॉरिजेंटल स्थिक में पीवीसी पाइप लगाकर छेद कर दें। अब इन्हें गैलन प्लांटर को फिट कर पौधे लगाएं। ये एक छोटे से प्लांटर में कई सारे पौधे लगाने के लिए बेस्ट है। अगर आपके घर में जगह कम हैं तो इसे ऑप्शन बनाना बेस्ट है।
सब्जी की बकेट से प्लांटर
यह भी यूनिक DIY है। सब्जी की बकेट हर घर में आती होती है। आप लकड़ी-प्लास्टिक दोनों मटेरियल का इस्तेमाल कर सकती हैं। सबसे पहले इन्हें एक्रेलिक रंगों से पेंट कर सूखने रख दें। अब वुडन शेल्फ में इन्हें फिट करें। इस तरह की बकेट में छोटी-छोटी सब्जियां, हर्ब्स उगाना ज्यादा बेस्ट माना जाता है। आप इसे Kitchen Gardening के लिए विकल्प बना सकती हैं।

नीले ड्रम में करें खेती
सुनने में अजीब है लेकिन कमाल का DIY Gardening Ideas है। नीले ड्रम में खेती करने के लिए ड्रम में छोटे-छोटे छेद कर लें। जल निकासी के लिए बेस पर भी होल करें। अब बीच में पीवीसी पाइप खड़ा करें और इसमें भी छोटे-छोटे छेद होना चाहिए, ताकि पानी डालने पर जड़े पोषित हो सके। 50% गार्डन सॉयल, 30% गोबर की खाद और 20% कोकोपीट का मिश्रण लेकर नम मिट्टी तैयार करें। बीच के पाइप को सीधा रखते हुए धीरे-धीरे मिट्टी भरें। जब मिट्टी साइड के छेदों तक पहुंच जाए तो बाहर की तरफ निकले छेदों में स्ट्रॉबेरी, पुदीना, धनिया या छोटे फूल लगाएं। ड्रम ऐसी जगह रखें, जहां कम से कम 6 घंटे की धूप आती हो। ड्रम के निचले हिस्से पर लकड़ी का मूवबल पैलेट रखें ताकि इसे कहीं भी रखा जा सके।
ये भी पढ़ें- मुल्तानी मिट्टी से DIY प्लांटर कैसे बनाएं ? 50 रु. में सुंदर गमला बनाने का तरीका
लाल पत्थर से बनाएं प्लांटर
बालकनी को जीरो बजट में स्टाइलिश लुक देने और गार्डनिंग के लिए ये सस्टेनबल विकल्प है। सबसे वहले 10-15 लाल ईंट लेकर उनमें अंदर की तरफ डिलिंग मशीन से छेद करें और अंदर का मलबा हटाकर क्लीन करें। अब इसे मनपसंद रंग से पेंट करके सूखने रख दें। अब बालकनी के साइड कॉर्नर में इसे लेयर बाय लेयर सजाकर पौधे लगाएं। इनमें हल्के, हर्ब्स और सीजन फ्लावर प्लांट ज्यादा अच्छे से खिलेंगे।
ये भी पढ़ें- बाल्टी से शैंपू बोतल तक, 50 रु. में बनाएं ब्यूटीफुल DIY Planter Ideas
DIY सीमेंट प्लांटर आइडिया
अगर आप बार-बार की झंझट से मुक्त होना चाहते हैं तो सीमेंट लेयर प्लांटर बहुत ही बढ़िया विकल्प है। ये स्टाइलिश लगने के साथ कमाल की मजबूती भी देते हैं। सबसे पहले बड़ा सा प्लास्टिक कंटेनर लें और इसमें दो इंच मोटी सीमेंट की परत डालें ताकि बेस मजबूत रहे। अब इसे हल्के हाथों से थपथपाएं ताकि सूखने के बाद अंदर वाला कंटेनर बाहर निकल आए, इसे सूखने के लिए रख दें और 2-4 तक पानी से तराई करें। इसे रैगमार्ग से चिकना कर मनपसंदीदा पेंट कर दें।
