Wooden Spoon Decor: 5रु. वाले लकड़ी के चम्मचों से बनाएं खूबसूरत होम डेकोर आइटम

Published : May 20, 2026, 09:00 PM IST
Wooden spoon craft ideas

सार

Wooden spoon craft ideas decoration for home: 5रु. वाले लकड़ी के चम्मच का सही इस्तेमाल करते हुए घर को सजाएं। यहां देखें यूनिक और आसान आइडियाज के बारे में, जिनकी मदद से लिविंग रूम से लेकर बेडरूम दिखेगा सबसे अलग और एस्थेटिक।

आजकल महंगे-महंगे इंटीरियर प्रोडक्ट खरीदने की बजाय लोग ऐसा कुछ लेना चाहते हैं जो पुराने जमाने की याद भी दिलाए और बजट भी न बिगाड़े। यही वजह है कि एक बार फिर आर्ट एंड क्रॉफ्ट का दौर लौट आया है। वैसे तो आप सभी ने लकड़ी के चम्मचों का इस्तेमाल चाट से आइसक्रीम खाने में किया होगा। अक्सर इन्हें यूज करने के बाद फेंक दिया जाता है, लेकिन हम लेकर आए हैं,  5रु. वाले वुडन स्पून से घर सजाने के डेकोरेटिव आइडियाज, जिसे आप भी विकल्प बना सकते हैं। 

वुडन स्टिक तुलसी प्लांटर

लीविंग रूम को फ्रेश और आध्यात्मिक लुक देने के लिए आप लकड़ी के चम्मच से खूबसूरत तुलसी प्लांट बना सकते हैं। सबसे पहले 8-10 स्टिक्स को चौकोर बेस में लगाकर दीवार बनाएं। छत की डिजाइन बनाने के लिए स्टिक्स को ट्राइंगल शेप में लगाएं ताकि मंदिर जैसा लुक आए। अब इसे लाल या पीले रंग से पेंट कर सूखने रख दें। चूंकि इसमें असली पौधा लगाना मुश्किल है, ऐसे में आर्टिफिशियल तुलसी पौधों से इसे सजाकर साइड टेबल या टीवी के पास रखें। 

ये भी पढे़ं- PVC Pipe Jharna Designs: झरना बनाने का आसान तरीका, पीवीसी पाइप वॉटर फाउंटेन आइडियाज

लकड़ी के चम्मच से घड़ी बनाएं

बिना घड़ी दीवार सूनी लगती है। अगर इसे खरीदने जाओ तो 500-1000रु. तक खर्चा आ ही जाता है। ऐसे में आप लकड़ी के चम्मचों से खूबसूरत वॉच बना सकती हैं। सबसे पहले 30-40 वुडन स्पून को अलग-अलग रंगों से पेंट कर सूखने रख दें। ड्राई होने पर तस्वीर के अनुसार, चार अलग-अलग ब्लॉक बनाकर आपस में जोड़ दें। बेस मजबूत करने के लिए कार्डबोर्ड के टुकड़े का इस्तेमाल करें। घड़ी है तो नंबर के साथ मशीन की जरूरत भी होगी। सेंटर में छेद करते हुए वॉच मशीन संग सुइयां लगा दें और घड़ी के ऊपर 1-2 तक नंबर चिपकाकर लुक कंप्लीट करें।

ये भी पढ़ें- Balcony Makeover DIY Pond Ideas: बालकनी में बनाएं मिनी तलाब, 4 पर्सनल आसान तरीके

मिनी नाइट लैंप क्राफ्ट

लकड़ी के चम्मचों से खूबसूरत लैंप भी बनाया जा सकता है। इसे तैयार करने के लिए 4-6 स्टिक्स को आपस में जोड़कर स्क्वायर बेस बनाएं। इन्हीं के किनारों पर दो स्टिक्स हॉट ग्लू की हेल्प से चिपकाकर स्टैंड सा लुक दें। अब ऊपर से फिर चोकौर साइज में स्टिक्स को चिपकाते हुए जालीदार पैटर्न बनाएं। आखिर में फेयरी लाइट्स से इसे डेकोरेट कर दें। यह छोटा सा क्राफ्ट लिविंग रूम से बेडरूम के लिए परफेक्ट है।

वुडन स्टिक डेस्क ऑर्गेनाइजर

इसे बनाने के लिए जरूरत होती वुडन स्टिक की, हॉट ग्लू गन और मजबूत कैंची की। पेन होल्डर के लिए10-13 स्टिक्स को एक लाइन में रखते हुए दो स्टिक्स हॉरिजेंटल साइज में चिपकाएं ताकि वो आपस में जुड़ जाएं। अब कार्डबोर्ड को काटकर बॉक्स जैसा ढांचा तैयार करें। इसके चारों तरफ ग्लू गन की हेल्प से स्टिक्स चिपकाते जाएं। मोबाइल स्टैंड बनाने के लिए बेस पर आगे-पीछे दो-तीन लेयर में स्टिक्स एक-दूसरे के ऊपर चिपकाएं। आखिर में लकड़ी के चम्मचों को पुंखड़ियों जैसा शेप देते हुए छोटा सा फूल बनाएं, जिसे स्टैंड के सामने चिपकाकर सजा सकते हैं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Water Bottle Cleaning Tips: बिना ब्रश तांबे से प्लास्टिक तक हर पानी की बोतल साफ करने के आसान हैक्स
Artificial Plants: 365 दिन न पानी देने की झंझट न देखभाल की, सालों बनी रहेगी घर में हरियाली