
होली, दीवाली और रक्षाबंधन से लेकर शादी-ब्याह के मौकों पर महिलाओं की हाथ में मेहंदी डिजाइन न हो ये तो हो ही सकता। पहले जहां केवल गोल टिक्की लगाकर काम चल जाता था, आज उनकी जगह मेहंदी आर्टिस्ट ने ली है। सिंपल से लेकर ब्राइडल मेहंदी के हजारों-लाखों रुपए चार्ज किए जाते हैं। वहीं, शादी के मौसम में हाई डिमांड की वजह से महीनों पहले से इन्हें बुक करना पड़ता है। वैसे तो आपने कई लोग देखे होंगे लेकिन क्या आप दुनिया के सबसे फेमस मेहंदी आर्टिस्ट के बारे में जानते हैं ? अगर नहीं तो इस आर्टिकल में हम लेकर आए हैं ऐसे ही 5 नाम जिन्होंने वर्ल्ड वाइड अपनी अलग पहचान बनाई है।
शायद दी वीना नागदा को भारत में कोई न जानता हो। मुकेश अंबानी की बहू राधिका मर्चेंट से लेकर दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ जैसी एक्ट्रेस को उन्होंने मेहंदी लगाई है। आजतक की रिपोर्ट के अनुसार, वीना रेगुलर मेहंदी पैकेज के लिए 7000-8000 रु. चार्ज करती हैं। जबकि स्पेशल कलेक्शन, डिजाइन और कस्टमाइज वर्क चुनने पर ये कीमत लाखों तक जाती है।
पवन धनजल ब्रिटेन की जानी-मानी मेहंदी आर्टिस्ट हैं, जो अपनी अलग डिजाइन और नीट वर्क के लिए जानी जाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सबसे तेज मेहंदी लगाकर उनका नाम गिनीज वर्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।
ये भी पढ़ें- कर्व स्टाइल 18KT डायमंड स्टड के 5 डिजाइन
ऐश कुमार यूके के प्रसिद्ध हिना आर्टिस्ट हैं, जिनकी कस्टमाइज मेहंदी दुनियाभर में अलग पहचान रखती हैं। वह दुल्हन के लहंगे और ज्वेलरी से मैच करते हुए यूनिक डिजाइन वाली मेहंदी तैयार करते हैं।
ये भी पढ़ें- 5 देसी Accent Wall Ideas से घर लगेगा लग्जरी
अमेरिका की दिव्या पटेल भी, अपनी यूनिक हिना पैटर्न के लिए जानी जाती हैं। इनकी मेहंदी में दूल्हा-दुल्हन की कहानी, पालतू जानवर, शहरों की स्काईलाइन और खास यादों की डिजाइन होती है।
नेहा अस्सार भी दुनिया की फेमस मेहंदी आर्टिस्ट में गिनी जाती हैं, जिन्होंने मेहंदी को केवल हाथों तक सीमित नहीं रखा है। वह इसका इस्तेमाल, फैशन, घर की सजावट और आर्ट वर्क में भी करती हैं। वहीं, भारतीय पारंपरिक मेहंदी के लिए वह तीस हजार से लाखों रुपए. तक चार्ज करती हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.