
भिखारी शब्द सुनकर सिर्फ गरीबी याद आती है। उन लोगों का मन में ख्याल आता है जो आर्थिक रूप से स्थिर नहीं हैं। भिखारी की छवि मन में ऐसी बनी है जो पुराने कपड़े पहनते हैं और जिनका शरीर अमूमन गंदा रहता है। इसके अलावा सबसे जरूरी बात जो मन में आती है वह यह है कि वे गरीब हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने भीख मांगने को एक लाभदायक और आकर्षक पेशे में बदल दिया है और भिक्षावृत्ति को एक नए आयाम पर ले गए हैं। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, भरत जैन दुनिया के सबसे अमीर भिखारी हैं। उन्हें अक्सर मुंबई की सड़कों पर भीख मांगते हुए देखा जाता है।
कौन है दुनिया का सबसे अमीर भिखारी?
जी हां, मुंबई के सड़कों पर भीख मांगने वाले भरत जैन दुनिया के सबसे अमीर भिखारी हैं। दरअसल आर्थिक अस्थिरता के कारण भरत जैन औपचारिक शिक्षा प्राप्त करने में असमर्थ थे। हालांकि वह एक विवाहित व्यक्ति हैं और उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे, उनका भाई और उनके पिता शामिल हैं। उन्होंने भीख मांगने को भी अपने पेशा बना लिया है। अपनी साधारण शुरुआत के बावजूद भरत जैन ने 7.5 करोड़ रुपए (1 मिलियन डॉलर) की कुल संपत्ति अर्जित की है। भीख मांगने से उनकी मासिक कमाई 60,000 से 75,000 रुपए के बीच होती है।
मुंबई में 2BHK फ्लैट और दुकानों के मालिक
भरत जैन के पास मुंबई में 1.2 करोड़ रुपए का एक दो बेडरूम का फ्लैट है। उन्होंने ठाणे में दो दुकानों के स्वामित्व के साथ रियल एस्टेट में कदम रखा है, जिससे 30,000 रुपए की मासिक किराये की आय होती है। भरत जैन को अक्सर छत्रपति शिवाजी टर्मिनस या आजाद मैदान जैसे प्रमुख स्थानों पर भीख मांगते देखा जा सकता है। उनकी कहानी आगे बढ़ने भावना और विपरीत परिस्थितियों से उबरने की उनकी क्षमता का प्रमाण है।
अभी भी भीख मांगते का काम
अपनी अच्छी-खासी संपत्ति के बावजूद भरत जैन अभी भी मुंबई की सड़कों पर भीख मांगने का काम करते हैं। भरत जैन, परेल में रहते हैं और उनके बच्चे कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ते थे। भरत जैन के परिवार के अन्य सदस्य स्टेशनरी की दुकान संचालित करते हैं।
और पढ़ें- Tina Ambani फैशन में नहीं Nita Ambani से रत्ती भर कम, इतने लाख का बैग लेकर पहुंचीं
चिपचिपे चेहरे को देख दूर ना भाग जाए बॉयफ्रेंड, उमस भरे मौसम में ऐसे करें मेकअप
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.