शराब के दीवाने जानें दुनिया की सबसे अच्छी व्हिस्की कौन सी है? जानें इसकी कीमत

Published : Oct 05, 2023, 05:15 PM IST
indri whiskey

सार

Worlds Best Whisky Name: आज हम जिस शराब की बात करने वाले हैं वो एक खास प्रकार की व्हिस्की है, जिसे दुनिया की सबसे बेस्ट व्हिस्की का अवार्ड मिला है। दुनिया की बेस्ट व्हिस्की कौन सी है?

इंडियन व्हिस्की को स्कॉच, बोरबॉन, कैनेडियन, ऑस्ट्रेलियाई और ब्रिटिश सिंगल माल्ट सहित अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों को पछाड़कर सर्वश्रेष्ठ व्हिस्की का पुरस्कार मिला है। रम, व्हिस्की, वोदका, जिन और ना जाने क्या क्या… आज हम जिस शराब की बात करने वाले हैं वो एक खास प्रकार की व्हिस्की है, जिसे दुनिया की सबसे बेस्ट व्हिस्की का अवार्ड मिला है। इंद्री दिवाली कलेक्टर संस्करण ने 2023 व्हिस्की ऑफ द वर्ल्ड अवार्ड्स में फेमस बेस्ट इन शो, डबल गोल्ड ट्रॉफी जीती है। सबसे बड़ी बात है कि ये ब्रांड पूरी तरह से भारतीय है, जबकि, शराब के उत्पादन और उसके निर्माण में पश्चिमी देशों का वर्चस्व सदियों से रहा है।

दुनिया की बेस्ट व्हिस्की कौन सी है?

साल 2023 में व्हिस्की ऑफ द वर्ल्ड अवार्ड्स ने इस बार इंद्री को इस खिताब से नवाजा है। दुनिया की सबसे बेस्ट व्हिस्की स्वदेशी ब्रांड इंद्री सिंगल मॉल्ट इंडियन व्हिस्की है।इस व्हिस्की को बेस्ट इन शो, डबल गोल्ड अवार्ड से नवाजा गया है। इस अवार्ड के लिए दुनिया की कई व्हिस्की कंपनियों ने आवेदन किए थे, लेकिन अंतिम पड़ाव को पार कर खिताब अपने नाम एक भारतीय कंपनी ने किया। शराब भले बुरी चीज है, लेकिन भारतीयों के लिए ये खिताब जीतना बड़ी बात है।

कितने की मिलती है ये व्हिस्की?

इस व्हिस्की की खासियत ये है कि इसे लॉन्च हुए अभी मात्र दो साल ही हुए हैं। इस बीच इसनें 14 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम कर लिया है, पिकाडिली डिस्टिलरीज नाम की कंपनी ने इसे साल 2021 में हरियाणा में पहली बार लॉन्च किया था। भारत में शराब अलग अलग राज्यों में अलग अलग कीमतों पर बिकती है। इंद्री सिंगल मॉल्ट इंडियन व्हिस्की को अगर आप उत्तर प्रदेश में खरीददते हैं तो ये आपको 3100 रुपये के आस पास मिलेगी। जबकि, अगर आप इसे महाराष्ट्र में खरीददते हैं तो ये आपको 5100 रुपये के आसपास मिलेगी। फिलहाल ये शराब भारत के 19 राज्यों और दुनिया के 17 देशों में उपलब्ध है। 

और पढ़ें-  दिवाली पर लगेंगी पटाखा, पहनें आकांक्षा पुरी जैसे 9 लहंगे

भूलकर भी ना लगाएं 6 प्लांट, हो जाएंगे कंगाल 

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Diwali Cleaning Tips: दिवाली से पहले घर की सफाई कहां से शुरू करें? जानें 7 दिन का आसान प्लान
Homemade Pure Mustard Oil: मुट्ठीभर सरसों से घर पर तैयार करें शुद्ध तेल, पूजा से लेकर किचन तक आएगा काम