Shivratri 2026 Yellow Blouse Designs: येलो ब्लाउज सिर्फ ट्रेडिशनल नहीं, बल्कि मॉडर्न टच के साथ संस्कारी लुक भी देता है। यहां देखें ऐसे 7 येलो ब्लाउज डिजाइंस, जो शिवरात्रि पर आपको बनाएंगे बेहद सुंदर।
शिवरात्रि साड़ी संग पहनें 7 येलो ब्लाउज, संस्कारी संग लगें मॉडर्न
महाशिवरात्रि का दिन सिर्फ पूजा-पाठ का ही नहीं, बल्कि सादगी, शुभ रंगों और एलिगेंट लुक का भी प्रतीक है। इस खास मौके पर अगर आप साड़ी पहन रही हैं, तो येलो ब्लाउज (Yellow Blouse) आपके पूरे लुक में पॉजिटिव एनर्जी और ग्रेस दोनों जोड़ देता है।
पीला रंग भक्ति, शुद्धता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है और यही वजह है कि शिवरात्रि पर येलो ब्लाउज साड़ी के साथ पहनना आजकल ट्रेंड में है। खास बात यह है कि अब येलो ब्लाउज सिर्फ ट्रेडिशनल नहीं, बल्कि मॉडर्न टच के साथ संस्कारी लुक भी देता है। यहां देखें ऐसे 7 येलो ब्लाउज डिजाइंस, जो शिवरात्रि पर आपको बेहद सुंदर बनाएंगे।
25
गोल्डन बॉर्डर येलो ब्लाउज (Yellow Blouse with Golden Border)
अगर साड़ी सिंपल है, तो ब्लाउज में थोड़ी शाइन जरूरी है। येलो फैब्रिक पर गोल्डन बॉर्डर का काम जमता है। स्लीव्स या नेकलाइन पर लाइट जरी वर्क चुनें। ये क्लासी फिनिश देगा। आप इसे सिल्क या कॉटन सिल्क साड़ी के साथ वियर करें। ये पूजा और रात्रि जागरण दोनों के लिए एलिगेंट चॉइस है।
येलो ब्लाउज विद कंट्रास्ट पाइपिंग (Yellow Blouse with Contrast Piping)
अगर आप कुछ अलग चाहती हैं, तो यह डिजाइन जरूर ट्राय करें। नेक और स्लीव्स पर ग्रीन/मैरून पाइपिंग इसे सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक देगी। आप इसे प्लेन साड़ी और लो बन हेयरस्टाइल के साथ चुनें। ये कम डिटेल में भी बहुत स्टाइलिश लगेगा।
35
थ्रेड वर्क येलो ब्लाउज डिजाइन
संस्कारी लुक में थोड़ा मॉडर्न ट्विस्ट चाहिए? तो आपको ऐसा थ्रेड वर्क येलो ब्लाउज डिजाइन लेना चाहिए। इसमें आपको डीप नेक डिजाइंस भी रेडीमेड मिल जाएंगे। जब आप इसे सॉफ्ट सिल्क या शिफॉन साड़ी के साथ वियर करेंगी तो यह ब्लाउज यंग और ग्रेसफुल लुक देगा।
हाई नेक येलो ब्लाउज (High Neck Yellow Blouse)
संस्कारी और मॉडर्न का बेस्ट कॉम्बिनेशन चाहिए तो ऐसा हाई नेक येलो ब्लाउज लें। हाई नेक डिजाइन के साथ स्लीव्स पर बटन, थ्रेड वर्क या लेस डिटेल आपको फुल कवर्ड और एलिगेंट लुक देगी। स्लीक जूड़ा और बिंदी के साथ मंदिर विजिट के लिए ये सबसे सोबर लुक है।
45
एल्बो स्लीव येलो ब्लाउज विद मोटिफ्स
ट्रेडिशनल मोटिफ्स शिवरात्रि लुक को और खास बना देते हैं। आप इस मौके पर एल्बो स्लीव येलो ब्लाउज विद मोटिफ्स पैटर्न भी चुन सकती हैं। इसमें आपको छोटे-छोटे बूटा या मंदिर इंस्पायर्ड मोटिफ्स भी मिल जाएंगे। एल्बो स्लीव्स के साथ आप इसे कॉटन या हैंडलूम फैब्रिक साड़ी संग मैच करें। ट्रेडिशनल लवर्स के लिए बेस्ट डिजाइन हैं।
अगर आप मंदिर जाने के लिए सिंपल और प्योर लुक चाहती हैं, तो यह सबसे बेस्ट ऑप्शन है। सॉफ्ट कॉटन फैब्रिक में आप राउंड या स्क्वायर नेक के साथ फुल या एल्बो स्लीव्स वाला ब्लाउज डिजाइन ले सकती हैं। इसे व्हाइट, ग्रीन या ग्रे साड़ी संग पेयर करें। यह ब्लाउज संस्कारी शिवरात्रि लुक के लिए परफेक्ट है।
शिवरात्रि की शाम के लिए थोड़ा रिच लुक चाहिए तो यह परफेक्ट है। रॉ सिल्क या बनारसी सिल्क के साथ यह ब्लाउज पूजा के साथ फेस्टिव लुक भी देता है। नेकलाइन पर लाइट एम्ब्रॉयडरी, एलिगेंट फिनिश और गोल्ड इयररिंग्स कमाल का लुक देंगी।