
Yellow saree on Chaitra Navratri: 30 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है। नवरात्रि में घर की महिलाएं देवी मां के नौ रूपों की पूजा करती हैं। नवरात्रि के पहले दिन आप पीले रंग की साड़ियां पहन देवी मां का आशीर्वाद पा सकती हैं। जानिए चैत्र नवरात्रि में विभिन्न प्रकार की पीली साड़ियों के फैशन के बारे में।
सिल्क की साड़ी पूजा से लेकर खास मौके पर रंग जमा देती है। आप जरी धागों से सजी सिल्क साड़ी को चैत्र नवरात्रि के पहले दिन पहनकर सजें। पीला रंग पूजा के लिए शुभ माना जाता है। अगर आपके पास पीले के साथ हरे रंग की 2 कलर साड़ी है, तो उसे भी आप खास दिन के लिए चुन सकती हैं।
सितारा से सजे कटआउट बॉर्डर के कारण पूरी साड़ी हैवी लुक दे रही है। आप क्रीमी ब्लाउज के साथ भी येलो साड़ी पेयर कर सकती हैं। गर्मी में आप कॉटन फैब्रिक चुन सकती हैं।
नवरात्रि में आप सिंपल के बजाय सीक्वेन वर्क से सजी साड़ी पहन सकती हैं। आप साथ में पर्ल या हैवी एंब्रॉयडरी ब्लाउज पेयर कर सकती हैं। साथ में फूलों से बालों को सजाएं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.