देवर की शादी में भाभी पहनें जरी वर्क साड़ी के 5 डिजाइंस, दिखेगी संस्कारी ब्यूटी

Published : Jun 25, 2026, 07:30 AM IST

Zari Work Sarees: जरी वर्क साड़ियों का ट्रेंड फिर चर्चा में है। बनारसी से लेकर फ्लोरल और पेस्टल डिजाइंस तक, ये 5 स्टाइल्स संस्कारी और मॉडर्न लुक का परफेक्ट मेल हैं।

PREV
16

जरी वर्क साड़ी का ट्रेंड फिर से आ गया है। गोल्डन और सिल्वर धागों से बनी बारीक कढ़ाई की साड़ियां वेडिंग फंक्शन में बेहद खूबसूरत और रॉयल लुक देती है। अगर आप इसे ट्रेडिशनल तरीके से पहनती हैं, तो संस्कारी ब्यूटी दिखाई देती है। अगर आपके घर में देवर या फिर ननद की शादी हो रही है और नई साड़ी की तलाश में हैं, तो ये 5 डिजाइंस आपके वॉर्डरोब में चार चांद लगा सकती हैं।

26

बनारसी पिंक जरी वर्क साड़ी

बनारसी पिंक जरी वर्क साड़ी का रिच लुक हर उम्र की महिलाओं पर खूबसूरत लगता है। पिंक बेस पर राउंड-राउंड गोल्ड जरी साड़ी बहुत ही सुंदर लगती है। इस तरह की साड़ी आप वेडिंग फंक्शन के साथ-साथ किसी भी खास ओकेजन पर कैरी कर सकती हैं।

36

ब्लू जरी वर्क साड़ी

पर्पल कलर में जरी सिल्क साड़ी की ब्यूटी का कोई जवाब नहीं हैं। गोरे बदन पर जब इस तरह की साड़ी सजती है, तो हर किसी की आंखें बस उस ओर ही होती है। अगर आपको भी चटकदार रंग से मोहब्बत है, तो वार्डरोब में इस तरह की साड़ी जरूर शामिल करें।

46

ऑर्गेंजा जरी वर्क साड़ी

हल्के फैब्रिक और बारीक जरी कढ़ाई वाली ऑर्गेंजा साड़ी युवा महिलाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इसे पार्टी, पूजा और डे-फंक्शन में आसानी से कैरी किया जा सकता है। पिंक कलर के साथ-साथ और रंग की भी साड़ी आप ऑर्गेंजा जरी वर्क में ले सकती हैं। यह यंग और स्मार्ट लुक देती है।

56

हैवी जरी वर्क साड़ी

लाइट ब्लू कलर में हैवी जरी वर्क साड़ी वेडिंग फंक्शन के साथ-साथ किसी भी ओकेजन के लिए बेस्ट है। साड़ी के बॉर्डर पर हैवी जरी वर्क है। बीच-बीच में बूटी का वर्क किया गया है। इस तरह की साड़ी के साथ आप डायमंड या गोल्ड ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं।

और पढ़ें: लॉन्ग लटकन सुई धागा, 3 ग्राम गोल्ड में बहू को दें गोदभराई गिफ्ट

66

फ्लोरल येलो जरी वर्क साड़ी

अगर आप ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न टच चाहती हैं, तो फ्लोरल पैटर्न वाली जरी वर्क साड़ी अच्छा ऑप्शन है। येलो साड़ी के बॉर्डर पर पिंक का टच है और बीच में जरी का वर्क किया गया है। हल्दी सेरेमनी में आप इस तरह की साड़ी पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: मिनिमल बिछिया डिजाइन, हाई फिनिशिंग पर 7 फैंसी पीस

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories