क्या आप भी Zepto-Blinkit के पेपर बैग्स फेंक देते हैं? क्या पुराने डिलीवरी बैग्स से घर के लिए स्टाइलिश और काम की चीजें बनाई जा सकती हैं? जानिए कैसे इन्हीं बैग्स से बन सकते हैं फैंसी स्टोरेज बास्केट, किचन ऑर्गेनाइजर और कई यूनिक होम डेकोर आइटम्स।
आजकल Zepto और Blinkit जैसे क्विक डिलीवरी ऐप्स से घर में पेपर बैग्स का ढेर लग जाता है। ज्यादातर लोग इन्हें बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से यही बैग्स घर के लिए स्टाइलिश और काम की चीजों में बदले जा सकते हैं। ये आइडियाज न सिर्फ घर को यूनिक लुक देंगे, बल्कि वेस्ट कम करने में भी मदद करेंगे। खास बात यह है कि इन्हें बनाने में ज्यादा खर्च भी नहीं आता।
26
पेपर बैग से बनाएं स्टाइलिश स्टोरेज बास्केट
Zepto-Blinkit के मजबूत पेपर बैग्स को रंगीन कपड़े, लेस या जूट रोप से सजाकर खूबसूरत स्टोरेज बास्केट तैयार की जा सकती है। इसमें बच्चों के खिलौने, मेकअप प्रोडक्ट्स या छोटी घरेलू चीजें आसानी से रखी जा सकती हैं। इससे घर व्यवस्थित भी दिखता है और डेकोरेशन में भी चार चांद लग जाते हैं।
अगर आपके किचन में छोटे पैकेट्स, मसाले या रेसिपी नोट्स इधर-उधर पड़े रहते हैं तो इन पेपर बैग्स से वॉल ऑर्गेनाइजर बनाना अच्छा विकल्प हो सकता है। इन्हें दीवार पर टांगकर किचन को ज्यादा क्लीन और एस्थेटिक लुक दिया जा सकता है। चाहें तो उस पर पेंटिंग या स्टिकर्स भी लगा सकते हैं।
46
गिफ्ट बैग और फेस्टिव पैकिंग में करें यूज
इन बैग्स को फैंसी रिबन, हैंडमेड टैग और ड्राई फ्लावर से सजाकर यूनिक गिफ्ट बैग बनाया जा सकता है। बर्थडे, फेस्टिवल या छोटे गिफ्ट्स के लिए यह आइडिया काफी ट्रेंडी लगता है। इससे गिफ्ट पैकिंग पर खर्च भी कम होता है और इको-फ्रेंडली टच भी मिलता है।
56
बनाएं टेबल प्लांटर कवर
अगर घर में छोटे इंडोर प्लांट्स हैं तो पेपर बैग्स को प्लांटर कवर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। बैग्स पर मिनिमल डिजाइन बनाकर या उन्हें पेस्टल कलर से पेंट करके मॉडर्न होम डेकोर लुक दिया जा सकता है। यह आइडिया लिविंग रूम और बालकनी दोनों के लिए परफेक्ट माना जाता है।
66
बच्चों के लिए DIY क्राफ्ट आइटम्स तैयार करें
पेपर बैग्स से पेन स्टैंड, बुक कवर, पेपर फोल्डिंग आर्ट और छोटे स्टोरेज बॉक्स जैसी कई क्राफ्ट चीजें बनाई जा सकती हैं। इससे बच्चों की क्रिएटिविटी बढ़ती है और वे पुराने सामान का सही इस्तेमाल करना भी सीखते हैं। छुट्टियों में यह एक मजेदार DIY एक्टिविटी बन सकती है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.