PVC Pipe Home Decor Ideas: क्या आपके घर में प्लंबिंग के बाद PVC पाइप बच गए हैं?• क्या आप इन पाइप्स से बजट फ्रेंडली होम डेकोर आइटम बनाना चाहते हैं?• क्या पुराने PVC पाइप्स को उपयोगी और स्टाइलिश चीजों में बदलना चाहते हैं?
छोटे PVC पाइप जोड़कर बच्चों के लिए शानदार टेबल ऑर्गेनाइजर भी बनाया जा सकता है। इसमें पेन होल्डर, पेंसिल स्टैंड, मार्कर स्टैंड और स्टेशनरी ऑर्गेनाइजर आसानी से रखा जा सकता है। यह लो बजट, ड्यूरेबल और बच्चों को काफी पसंद आने वाला DIY आइडिया है। आप इसे रंग-बिरंगे कलर्स से और भी आकर्षक बना सकते हैं।
PVC पाइप को अलग-अलग आकार में काटकर आप शानदार प्लांटर बना सकते हैं। इसके लिए पाइप को मनचाहे साइज में कट करें और उस पर स्प्रे पेंट या डिटेलिंग करें। आप इन्हें वर्टिकल गार्डन स्टैंड, हैंगिंग प्लांटर या बालकनी प्लांटर रैक के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके घर और बालकनी को मॉडर्न और यूनिक लुक देगा।
36
PVC पाइप लैंप
PVC पाइप का इस्तेमाल डेकोरेटिव लैंप बनाने के लिए भी किया जा सकता है। इसके लिए पाइप में वर्टिकल कट या छोटे-छोटे डिजाइन वाले होल्स बनाएं। फिर इसे LED लाइट या टी लाइट के ऊपर स्टैंड की तरह सजाएं। यह आपके कमरे को मॉडर्न और क्रिएटिव लुक देगा।
46
किड्स शावर एरिया
पतले PVC पाइप को जोड़कर आप बच्चों के लिए छोटा सा शावर एरिया भी बना सकते हैं। इसके लिए पाइप से रेक्टेंगल फ्रेम तैयार करें, बीच-बीच में छोटे छेद करें और इसे पानी के पाइप से कनेक्ट कर दें। गर्मी के दिनों में बच्चे इसमें मजेदार तरीके से खेलते हुए नहा सकते हैं।
56
PVC पाइप शू रैक
PVC पाइप का इस्तेमाल शू रैक बनाने में भी किया जा सकता है। इसके लिए बड़े पाइप को जूतों के साइज के अनुसार काटें और दीवार पर वर्टिकली चिपकाते जाएं। इसमें जूते, चप्पल और सैंडल आसानी से स्टोर किए जा सकते हैं। साथ ही, ये धूल मिट्टी से भी बचे रहते हैं।
66
PVC बैंगल स्टैंड
महिलाएं PVC पाइप से शानदार बैंगल ऑर्गेनाइजर भी बना सकती हैं। इसे किसी बॉक्स में अटैच करके रोटेटिंग बैंगल स्टैंड या वॉल माउंटेड होल्डर तैयार किया जा सकता है। रंग बिरंगे फैब्रिक और डेकोरेशन से इसे बेहद सुंदर और स्टाइलिश बनाया जा सकता है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.