- Home
- Lifestyle
- Gardening
- PVC Pipe Gardening: कम स्पेस में गार्डनिंग का स्मार्ट तरीका, जाने कैसे PVC पाइप में उगाएं पौधे
PVC Pipe Gardening: कम स्पेस में गार्डनिंग का स्मार्ट तरीका, जाने कैसे PVC पाइप में उगाएं पौधे
Plants to Grow in PVC Pipes: कम जगह में गार्डनिंग करना चाहते हैं तो PVC पाइप बेस्ट ऑप्शन है। जानिए PVC पाइप में कौन-कौन से पौधे लगा सकते हैं और पौधों की सही ग्रोथ के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

PVC पाइप गार्डनिंग
कम स्पेस में गार्डनिंग का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। अगर आपके घर में भी कम जगह है लेकिन आप विभिन्न प्रकार के फूल और पौधे उगाना चाहते हैं, तो PVC पाइप का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये पाइप बजट फ्रेंडली होती है और बालकनी, छत या दीवारों पर आसानी से इस्तेमाल करके हरा भरा गार्डन तैयार किया जा सकता है। आईए जानते हैं पीवीसी गार्डनिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
PVC पाइप में किस तरह के पौधे लगा सकते हैं?
PVC पाइप में कुछ पौधे अच्छे से ग्रो करते हैं, जिनकी जड़े ज्यादा गहरी नहीं होती है। आप आसानी से एक नहीं बल्कि कई पौधे लगाकर हरियाली पा सकते हैं।
पीवीसी पाइप में उगाएं सब्जियां
पालक, मेथी, धनिया, लेट्यूस, सरसों के पत्ते और छोटी किस्म की हरी मिर्च PVC पाइप में आसानी से लगाई जा सकती हैं।
पीवीसी पाइप में उगाएं स्ट्रॉबेरी
PVC पाइप में स्ट्रॉबेरी उगाना बेहद आसान है। इसकी जड़ें हल्की होती हैं और वर्टिकल पाइप में इन्हें फैलने की जगह भी मिल जाती है।
आसानी से उगाएं हर्ब्स
पुदीना, तुलसी, अजवाइन पत्ता, ऑरेगैनो और थाइम जैसे हर्ब्स PVC पाइप में आसानी से उगाए जा सकते हैं। किचन गार्डन के लिए इन पाइप का उपयोग किया जा सकता है।
फूलों से सजाएं बालकनी
पेटूनिया, पोर्टुलाका, वर्बेना और लोबेलिया जैसे हल्की जड़ों वाले फूल आसानी से आप PVC पाइप लागकर बालकनी की शोभा बढ़ा सकते हैं। इन्हें सपोर्ट करने के लिए आप ग्रिल में रस्सी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
PVC पाइप में पौधे लगाते समय जरूर बातें
आप 4 से 6 इंच डायमीटर का पाइप का इस्तेमाल कर सकते हैं। पाइप में ड्रेनेज होल जरूर बनाएं ताकि एक्स्ट्रा पानी निकल सके। आप पाइप के निचले हिस्से में छेद बना सकते हैं। बहुत पतला पाइप यूज करने की गलती न करें।
और पढ़ें: Hibiscus Gardening: हाइब्रिड से लेकर शेडेड तक, घर में लगाएं 5 हिबिस्कस फ्लावर
मिट्टी का सही मिश्रण
मिट्टी का सही मिश्रण पाइप में भरना बहुत जरूरी है। आप गार्डन सॉइल, वर्मी कम्पोस्ट और कोकोपीट या रेत को बराबर अनुपात में मिलाकर पाइप में भरें। मिट्टी हल्की और पानी सोखने वाली होनी चाहिए, ताकि पौधों की प्रॉपर ग्रोथ हो सके।अगर रोजाना पाइप में 4–6 घंटे की धूप लगेगी, तो आसानी से फूल और पत्ते वाले पौधे ग्रो करेंगे।
और पढ़ें: मुरझाया फूल = नया पौधा! सूखे फूलों को फेंक रहे हैं? रुकिए! इन्हीं से उगेंगे 5 खूबसूरत पौधे
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.