- Home
- Lifestyle
- Gardening
- Hibiscus Gardening: हाइब्रिड से लेकर शेडेड तक, घर में लगाएं 5 हिबिस्कस फ्लावर प्लांट
Hibiscus Gardening: हाइब्रिड से लेकर शेडेड तक, घर में लगाएं 5 हिबिस्कस फ्लावर प्लांट
5 Types of Hibiscus Plant: हिबिस्कस यानी कि गुड़हल का पौधा बालकनी, छत या गार्डन में आसानी से लगाए जा सकता है। अगर इन्हें सही धूप और देखभाल मिले, तो ये साल भर फूल देते हैं। आइए जानते हैं 5 पॉपुलर हिबिस्कस की किस्में और उन्हें लगाने का तरीका...

लाल गुलहड़
आमतौर पर लाल गुड़हल सबसे ज्यादा घरों में लगाया जाता है। यह घर में रौनक लाने के साथ ही पूजा पाठ में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसे लगाने के लिए आप 10 से 12 इंच के गमले का इस्तेमाल करें या गार्डन में खुली जगह पर इसके पेड़ को लगाएं। मिट्टी में 50% गार्डन सॉइल, 30% गोबर की खाद और 20% रेत मिलाएं। रोज इसे कम से कम चार से पांच घंटे की धूप देना जरूरी है। हफ्ते में दो से तीन बार इस पौधे को पानी दें।
और पढे़ं- ग्रोथ रूक गई है, फूल नहीं खिल रहे? सर्दियों में ऐसे करें गुड़हल के पौधे की केयर
पीला गुड़हल
पीला गुड़हल न सिर्फ दिखने में बहुत खूबसूरत लगता है, बल्कि पूजा में भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे आप किसी कटिंग से उगा सकते हैं। इसके लिए अच्छी ड्रेनेज वाली मिट्टी लें। एक बड़े गमले में इसे लगाएं। हर महीने इसमें वर्मी कंपोस्ट डालें, ज्यादा पानी जमा ना होने दें। महीने भर में इसमें ढेर सारे फूल आने लगेंगे।
डबल पंखुड़ी गुड़हल का फूल
डबल पंखुड़ी गुड़हल का फूल एकदम गुलाब की तरह खिला हुआ लगता है। इसके लिए आपको बड़ा 14 इंच का गमला लेने की जरूरत है या फिर आप क्यारी में भी इसके पेड़ को लगा सकते हैं। हर 15 दिन में इसमें लिक्विड फर्टिलाइजर दें। सूखी टहनियों को समय-समय पर काटते रहे, ताकि इसमें और ज्यादा फूल आए।
सफेद गुड़हल
सफेद गुड़हल का इस्तेमाल डेकोरेशन के लिए खूब किया जाता है। इसे सुबह की हल्की धूप की जरूरत होती है, इसके फ्लावर बहुत ही खूबसूरत व्हाइट और रेड कलर के शेड में होते हैं। बस ध्यान रखें कि इसके पौधे में कीड़े ना लगे हो, इसके लिए 15-20 दिन में नीम तेल का स्प्रे करते रहे।
हाइब्रिड गुड़हल
हाइब्रिड या मल्टी कलर गुड़हल का पौधा भी आप घर में लगा सकते हैं। इसके लिए नर्सरी से तैयार पौधा लेकर आए। इसे धूप छांव के बैलेंस की जरूरत होती है। थोड़े समय इसे धूप में रखें और थोड़े समय छाव में रखें। इसमें फास्फोरस वाली खाद देने से बड़े फूल खिलते हैं और उसके फूल बहुत ही खूबसूरत मल्टी कलर में होते हैं।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.