DIY Tin Can Craft: क्या आपके घर में पुराने कॉफी, मिल्क पाउडर या कोल्ड ड्रिंक के टिन कैन पड़े हैं?• क्या आप इन्हें फेंकने की बजाय बच्चों के लिए क्रिएटिव खिलौनों में बदलना चाहते हैं?• क्या कम खर्च में मजेदार DIY क्राफ्ट आइडियाज ढूंढ रहे हैं?
टिन कैन को एनिमल शेप में डेकोरेट करके बच्चों के लिए क्यूट टॉय बनाए जा सकते हैं। इसके लिए रंग बिरंगे पेपर, पेंट, गूगली आइज और फोम शीट का इस्तेमाल करें। इससे आप कैट, पांडा, फ्रॉग या अन्य कार्टून कैरेक्टर बना सकते हैं। यह बच्चों के लिए बेहद मजेदार और क्रिएटिव एक्टिविटी होगी।
बच्चों को रोबोट से खेलना बेहद पसंद होता है। पुराने टिन कैन की मदद से आप एक मजेदार रोबोट टॉय बना सकते हैं। इसके लिए अलग-अलग साइज के टिन कैन लें और उन्हें सिल्वर या रंग-बिरंगे पेंट से सजाएं। बॉटल कैप से आंखें बनाएं और पाइप क्लीनर या वायर की मदद से हाथ पैर जोड़ें। ग्लू गन से सभी पार्ट्स फिक्स करें। कुछ ही समय में बच्चों के लिए एक शानदार DIY रोबोट तैयार हो जाएगा।
36
टिन कैन डॉल हाउस
अगर आपके घर में छोटी बच्ची है और उसे डॉल हाउस से खेलना पसंद है, तो मिल्क पाउडर के बड़े टिन कैन से प्यारा सा डॉल हाउस बनाएं। कैन को रंग-बिरंगे पेंट से सजाएं, खिड़कियों और दरवाजों के लिए कटआउट बनाएं और ऊपर छोटे नकली फूल या प्लांट लगाएं। यह बच्चों के लिए बेहद यूनिक और क्रिएटिव खिलौना बन सकता है।
46
विंड चाइम्स
बच्चों के साथ मिलकर टिन कैन से रंगीन विंड चाइम्स भी बनाई जा सकती हैं। ये एक आसान और फन एक्टिविटी है। इसके लिए अलग-अलग आकार के टिन कैन लें, बीच में छोटे छेद करें और रस्सी या धागे की मदद से बांध दें। इसके बाद इन्हें रंगीन पेंट करें। तैयार विंड चाइम्स को बालकनी या खिड़की पर लटकाकर घर की सजावट बढ़ाई जा सकती है।
56
टिन कैन बॉलिंग गेम
बच्चों को बॉलिंग गेम खेलना बहुत पसंद होता है। आप घर के अंदर खेलने के लिए टिन कैन से आसान बॉलिंग सेट बना सकते हैं। इसके लिए 8–10 टिन कैन को स्टैक करें और हर कैन पर नंबर या कार्टून फेस बनाएं। फिर सॉफ्ट बॉल से बॉलिंग खेलें। यह गेम बच्चों की एक्टिविटी और हैंड आई कोऑर्डिनेशन बढ़ाने में मदद करता है।
66
टिन कैन ट्रेन टॉय
बच्चों को ट्रेन से खेलना बेहद पसंद होता है। पुराने टिन कैन की मदद से आप ट्रेन टॉय भी बना सकते हैं। इसके लिए कई कैन को रस्सी से जोड़ें और सामने वाले कैन को इंजन जैसा लुक दें। फिर व्हील्स और स्टिकर्स लगाकर इसे सजाएं। इस तरह बच्चों के लिए एक मजेदार चलने वाली ट्रेन तैयार हो जाएगी।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.