DIY cardboard toys for kids easy: 1-4 साल के बच्चों के लिए 50रु के कार्डबोर्ड से बनाएं डम्मी गैजेट, जिसे वो न तोड़ पाएंगे और न ही पैसों की बर्बादी होगी। फोन, टेलीफोन, कैमरा, लैपटॉप और दूरबीन जैसे आसान DIY आइडियाज जो बच्चों को स्क्रीन टाइम से दूर रखें।
बच्चे अक्सर महंगे-महंगे खिलौनों की डिमांड करते हैं, लेकिन कई बार पेरेंट्स का बजट नहीं होता है। अगर आपके बेबी की उम्र 1-4 साल के बीच हैं तो उन्हें गैजेट वाले टॉयज लेना कहीं भी समझदारी नहीं है क्योंकि इस उम्र में उन्हें इलेक्ट्रिक टॉयज की जानकारी नहीं होती है। ऐसे में आप उनका मन न मारते हुए और बजट का ख्याल रखते हुए 50रु. के कार्डबोर्ड से डम्मी टॉयज बना सकती हैं। यहां देखें, कुछ ऐसे ही आइडियाज जो काम आसान करेंगे।


कार्डबोर्ड फोन आइडिया
टोडलर्स को स्क्रीन टाइम से दूर रखने की सलाह हर डॉक्टर देते हैं। ऐसे में अगर बच्चा फोन मांग कर रहा है तो आप उनके लिए कार्डबोर्ड फोन तैयार कर सकती हैं। सबले पहले कार्डबोर्ड को फोन साइज में काट लें, और ऊपर की तरह एंटिना दें। अब इसमें काले मार्कर से नंबर बनाते हुए स्क्रीन बना दें। ये 1-3 साल के बच्चों के लिए बेस्ट DIY है।
कार्डबोर्ड से बनाएं टेलीफोन
बच्चों के खेलने के लिए कार्डबोर्ड टेलीफोन भी अच्छा विकल्प है। इसमें वो रमेंगे भी रहेंगे और महंगे खिलौने की डिमांड नहीं करेंगे। सबसे पहले कार्डबोर्ड को ट्राइंगल शेप में काटकर बेस तैयार कर लें, और किनारों पर ग्लू की हेल्पे से दफ्ती चिपका दें। अब हुबहू बड़ा सा फोन बनाएं, ध्यान रहे कि यह 2-3 इंच मोटा होना चाहिए। अब रोटरी डायल के लिए कार्डबोर्ड के बीच के हिस्से में गोल छेद करें और ठीक बीच में एक नीला बटन चिपका दें। अब फोन के ऊपर काले धाग या कतरन से दो हुक बनाकर बनाएं जिसपर रिसीवर टिक जाए।
ये भी पढ़ें- DIY Bracelet Look: न चमक जाएगी न होंगे खराब ! घर पर बनाएं 5 खूबसूरत ब्रेसलेट डिजाइन

कलरफुल टचस्क्रीन स्मार्टफोन
बच्चों को स्मार्टफोन के बारे में सिखाने के लिए अब कार्डबोर्ड से इस तरह का डिजाइन बन सकते हैं। सबसे पहले चौकोर साइज में, कार्डबोर्ड कांट लें अब इसमें सफेद कागज या कलर आर्ट पेपर चिपकाने के साथ बच्चे के लिए सूरज- घर-पेड़ जैसे कार्टून बनाएं। आखिर में कीपैड बॉक्स बनाकर इसे कंप्लीट करें।
कार्डबोर्ड से कैमरा बनाएं ?
यह अभी तक का सबसे आसान कार्डबोर्ड क्राफ्ट है। इसमें आप चोकोर साइज में काट लें, कैमरा लेंस के लिए बोतल के ढक्कन का इस्तेमाल करें। किनारों पर टेप या फिल लेस की मदद से चेन स्ट्रिप बनाएं और कैमरे के बॉर्डर पर टेप लगा दें। बस आपका सबसे क्यूट DIY कैमरा तैयार है।
ये भी पढ़ें- Jodha Nath Gold Nose Ring: राजपूताना वैभव की पहचान, पहनें जोधा जैसी 7 गोल्ड नथ
कार्डबोर्ड से लैपटॉप
बच्चों को कंप्यूटर से रूबरू कराने के लिए आप कार्डबोर्ड लैपटॉप बना सकती हैं। इसके लिए कार्डबोर्ड को 2 बड़े और बराबर आयताकार टुकड़े कांटे और उन्हें आपस में नीचे से टेप या गोंद की मदद से जोड़ दें। ताकि ये खुल और बंद हो सके। स्क्रीन बनाने के लिए ऊपरी हिस्से में ब्लैक रंग का चार्ट पेपर चिपका दें, जिसमें आप चॉक की मदद से से कुछ भी लिख सकते हैं। कीबोर्ड बनाने के लिए नीचे वाले हिस्से में छोटे-छोटे चौकोर कार्डबोर्ड के टुकड़े काटकर कतारों में चिपकाएं और मार्कर से अक्षर और नंबर लिख दें।
कार्डबोर्ड दूरबीन
यह बेहद क्रिएटिव क्राफ्ट है। इसे बनाने के लिए कार्डबोर्ड को गोल मोड़कर दो पाइप तैयार करें और इसे जोड़ने के लिए छोटा सा टुकड़ा और ले लें। अब दोनों को सामांतर दूरी पर रखकर हॉट ग्लू से जोड़ दें।। अब चाहें तो इसमें नेचुरल ब्राउन कलर कर सकती हैं। साथ में मनपसंद स्टिकर्स लगाकर बच्चों को खेलने दें।
