DIY Bracelet Ideas: महंगा गोल्ड-डायमंड ब्रेसलेट खरीदने का बजट नहीं है तो घर पर बनाएं 5 आसान होममेड ब्रेसलेट। पुराने कड़े से प्लास्टिक चूड़ी का सही इस्तेमाल करते हुए आप ट्राई करें ये फैंसी डिजाइन।
यंग गर्ल्स हो या फिर मैरिड वुमन, मिनिमल और क्लासी लुक के लिए हर किसी को ब्रेसलेट पहनना पसंद होता है। आप सस्ता ब्रेसलेट खरीदो तो चमक चली जाती है और गोल्ड-डायमंड के लिए बजट एलाऊ नहीं करता है। ऐसे में परेशान होने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। दरअसल, हम आपके लिए लेकर आए हैं, 5 आसान DIY Bracelet आइडियाज, जो न खराब होंगे और न ही उनकी शाइन जाएगी बस जरूरत है तो थोड़े से टाइम की, इस आर्टिकल में देखें बनाने का आसान तरीका, जिसे आप भी ट्राई कर सकती हैं।

पुराने कड़े से बनाएं ब्रेसलेट
हाथों को चंकी और कलरफुल लुक देने के लिए यह सबसे आसान तरीका है। सबसे पहले पुराना पतला सा स्टील या फिर प्लास्टिक का कड़ा लें, उसे अच्छे से क्लीन कर हॉट ग्लू गन की मदद से कलर फुल मोती चिपकाएं। किनारों पर आप गोटा पट्टी लेस, मोती या फिर स्टार्स लगा सकती हैं। अब इसे सूखने के लिए रख दें। चूंकि कड़ा थोड़ा चौड़ा होता है, ऐसे में ये भी हैवी लुक देगा। आप इसे एथनिक अटायर पर स्टाइल करें।
सिल्क थ्रेड ब्रेसलेट आइडिया
Silk Thread Bangle की तरह आप सिल्क धागा से ब्रेसलेट भी बना सकती हैं। एक प्लास्टिक या पुरानी चूड़ी में ग्लू की हेल्प से सिल्क धागा लपेटें, ध्यान रहे इसे अंदर की तरफ रखना है ताकि किनारी हिस्सी दिखे न। जब ये तैयाह हो जाए हॉट ग्लू गन से छोटे-छोटे चंकी स्टार्सऔर स्टोन लगाएं। बीच में रजवाड़ी मोती लगाकर लुक कंप्लीट करें। यह पार्टी वियर के लिए सस्ता और बेस्ट विकल्प है।

ये भी पढ़ें- Slim Bun Hairstyle: पतला चेहरा दिखेगा भरा, परफेक्ट शेप के लिए 7 जूड़ा लुक
मैक्रमे नॉट ब्रेसलेट डिजाइन
अगर आपको डेली वियर के लिए ब्रेसलेट की तलाश है तो मैक्रमे नॉट ब्रेसलेट सस्टेनबल और क्यूट ऑप्शन है। सबसे पहले अलग-अलग रंग के तीन-चारधागों और उसमें नॉर्ड लगाते हुए डिजाइन तैयार करें। आप इसे सिंपल रखने के साथ बीच में मोती-स्टोन डालकर डेकोरेट भी कर सकती हैं। आखिर में एडजस्टेबल गांठ लगा दें। इसे यंग गर्ल्स कॉलेज से आउटिंग के लिए चुन सकती हैं।
ओल्ड वायर ब्रेसलेट
घर में स्टील या लोहे की तार जरूर होती है, इसकी हेल्प से भी सुंदर सा ब्रेसलेट बनाया जा सकता है। अगर आप वायर को अच्छे से साफ करें और इसमें मन पसंदीदा रंग का कलर स्प्रे करें। हालांकि, ये सिल्वर और डायमंड कलर में ज्यादा लग्जरी लगता है। इसके बाद उसमें किनारों से मोती डालें और तबतक करते रहे, जबतक ये भर न जाए। अब इसे गोल शेप देकर लॉक लगा दें। यह Easy DIY Bracelet बहुत ही क्लासी और महंगा लुक देता है।
ये भी पढ़ें- Jodha Nath Gold Nose Ring: राजपूताना वैभव की पहचान, पहनें जोधा जैसी 7 गोल्ड नथ
डेनिम ब्रेसलेट
पुरानी जींस या ट्राउजर की स्ट्रिप्स काटकर आप सुंदर सा ब्रेसलेट बनाएं। कोई भी चूड़ी ले लें और उसमें डेनिम की स्ट्रिप चिपका दें। सजाने के लिए टूटे झुमका या ज्वेलरी पीस का इस्तेमाल करें। आखिर में सूखने रख दें। यह फ्यूजन और बोहो स्टाइल के लिए परफेक्ट है।
