- Home
- Lifestyle
- Gardening
- PVC Pipe Jharna Designs: झरना बनाने का आसान तरीका, पीवीसी पाइप वॉटर फाउंटेन आइडियाज
PVC Pipe Jharna Designs: झरना बनाने का आसान तरीका, पीवीसी पाइप वॉटर फाउंटेन आइडियाज
DIY Fountain Ideas: होम डेकोरेशन के लिए घर पर पीवीसी पाइप की मदद से तैयार करें सुंदर वाटर फाउंटेन। यहां जानें घर पर झरना बनाने का आसान तरका, जरूरी सामान और सजावट के टिप्स।

आजकल इनडोर प्लांट के साथ घर में झरना लगाने का ट्रेंड भी बढ़ गया है। ये केवल एस्थेटिक नहीं लगता बल्कि मन शांत रखता है। अब बाजार से ऑटोमैटिक फाउंटेन खरीदना मानों 3000-5000रु. तक का खर्चा है। ऐसे में पैसे बचाते हुए PVC Pipe की मदद से आप सुंदर सा झरना बना सकते हैं, ये टेरस, बालकनी और गार्डन हर जगह प्यारा लगेगा। यहां देखें 3 आसान फाउंटेन आइडियाज।

बकेट पीवीसी वाटर फाउंटेन
अगर आप पहली बार DIY झरना लगाने जा रहे हैं तो ये सबसे आसान और सरल तरीका है। इसके लिए प्लास्टिक की बाल्टी या टब लें, 1 इंच पीवीसी पाइप, छोटा वॉटर पंप, पीवीसी ज्वाइंट ग्लू, ड्रिल मशीन, डेकोरेटिव स्टोन, वॉटरप्रूफ ग्लू, वायर, प्लग की आवश्यकता होगा।
कैसे बनाएं ?
- बकेट को अच्छे से साफ कर पंप रखने की जगह तय करें
- लगभग 1.5-2 फीट लंबा पीवीसी पाइप काटकर ज्वाइंट पर लगाएं
- पंप के आउटलेट को पीवीसी पापप से जोड़ दें
- अब पाइप को बालटी पर सीधा खड़ा करते हुए क्लू से मजबूत कर
- आखिर में स्टोन, प्लांटस की मदद से डेकोर करते हुए पानी डालें
- ध्यान रहें पंप पानी में डूबा हो
- बस इसे चला दें, ये बिल्कुल झरने सा लुक देगा
- चाहे तो थोड़ी सी स्ट्रिप लाइट्स लगा सकते हैं, रात को ये कमाल लगेगी।
ये भी पढ़ें-Low Budget Plants: महंगे फर्नीचर भूल जाए ! 5 सस्ते पौधों से दें घर को लग्जरी लुक
मिनी इनडोर टेबलटॉप फाउंटेन
बालकनी फाउंटेन की जगह नहीं है तो आप इनडोर टेबलटॉप झरना बना सकती हैं। इसे भी PVC Pipe की मदद से तैयार कर सकती हैं। जरूरत होगी, छोटे कंटेनर, पतले पीवीसी पाइस, मिनी वॉटर पंप, डेकोरेटिव पत्तऱ, वॉटरप्रूफ ग्लू की।
कैसे बनाएं ?
- इसे बनाने के लिए आप कोई भी प्लास्टिक कंटेनर या सेरेमिक बाउल ले सकती हैं
- असमें पीवीसी पाइप को बीच में ग्लू की हेल्प से फिक्स करें
- अब पाइप के पीछे ग्लू से वाटर पंप चिपकाएं
- अगल-बगल स्टोन या आर्टिफिशियल पौधों से डेकोरेशन करें
- आखिर में पंप ढकने तक पानी डालें और स्विच ऑन कर दें
ये भी पढ़ें- DIY Plush Toy Planter Ideas: पुराने टेडी बियर और डॉल्स से बनाएं यूनिक प्लांटर
मल्टी लेवल पीवीसी फाउंटेन आइडियाज
बालकनी में झरना लगाने की जगह है तो आप मल्टी लेयर पीवीसी फाउंटेन ट्राई करें, जो दिखने में लग्जरी वॉटरफॉल जैसा लुक देता है। बनाने के लिए अलग-अलग साइज के प्लास्टिक बाउल, पीवीसी पाइप, टी ज्वाइंट, वॉटर पंप, सिलिकॉन सीमेंट, डेकोरेटिव रॉक्स लें।
घर पर झरना बनाने का तरीका
- बेस बनाने के लिए बड़े बाउल का यूज करें
- सेंटर में पीवीसी पाइप सीधा पिक्स कर दें
- छोटे-बाउल को अलग-अलग टाइट पर लगाकर ड्रिल कर दें
- पंप को बेस बाउल पर रखें ताकि पानी ऊपर जाकर नीचे आ सके
- साथ ही पानी लीक का टेस्ट करें,
- आखिर में मोस, पत्थर की हेल्प से डेकोरेशन कर स्विच ऑन कर दें
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.