Plush Planter DIY Ideas: पुराने टेडी बियर, डॉल्स और प्लश टॉयस को फेंकने की बजाय घर पर बनाएं खूबसूरत प्लांटर्स। जानिए सीमेंट, और क्ले की मदद से आप इन्हें कैसे तैयार कर सकती हैं।

पौधे लगाने के साथ इन्हें डेकोर करने का तरीका भी बदल चुका है। पहले जहां मिट्टी के गमलों से काम चल जाता था, आज उनकी जगह टेरेकोटा, सेरेमिक और ग्लास प्लांटर ले ली है। बाजार में 500-10000रु. तक इन्हें ढेरों वैरायटी भी मिल जाएगी, हालांकि कई बार बजट बिगड़ने से नए पॉट्स लेने की जेब इजाजत नहीं देता है। ऐसे में परेशान होने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। बच्चों के पास अक्सर प्लश टॉयस् जैसे टेडी बियर, डॉल्स की भरमार होती है, अगर इन्हें पुराना होन पर फेंके देते हैं तो जरा ठहर जाइए, आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, ऐसे ही यूनिक आइडियाज, जहां पर टेडी की हेल्प से सुंदर प्लांटर बनाकर तैयार हो जाएंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

प्लश टॉय से प्लांटर कैसे बनाएं ?

आप भी सोच रहेंगे कि टेडी बियर से लेकर डॉल तक काफी ज्यादा सॉफ्ट होती हैं, ऐसे में इनसे प्लांटर कैसे बनाया जा सकता है। आप पसंद के हिसाब से छोटा-बड़ा प्लश टॉय लें, एक बकेट में सीमेंट घोलें और टॉय को इसमें अच्छे से डुबोकर बाहर निकाल लें। अब सूखने दें, ड्राई होने पर मनपसंबद कलर से स्प्रे कर दें। बीच में वेल्डिंग मशीन की मदद से छेद कर दें। बस आपका टॉय प्लांटर तैयार है। बालकनी से इनडोर तक ये बहुत प्यारा लुक देगा।

ये भी पढ़ें- Low Budget Plants: महंगे फर्नीचर भूल जाए ! 5 सस्ते पौधों से दें घर को लग्जरी लुक

क्यूट शीप कोकोड्रायल प्लांटर

यह बहुत ही प्यारा प्लांटर हैं जो लिविंग रूम की सुंदरता बढ़ाएगा। इसे बनाने के लिए आप बच्चों के प्लश टॉय लें, और सीमेंट में घोलकर बेस तैयार करें, अब पहले बताई गई विधि के अनुसार प्लांटर बनाएं। इसके अलावा आप इसे Dry Air Clay की मदद से भी बना सकती हैं। इन पॉट्स में गहराई काफी कम होती है, इसलिए सफेद गुलदाउदी, पीलिया ग्लोका, स्ट्रिंग, टेबल कामिनी या छोटा फर्न लगाएं।

स्लीपिंग स्लॉथ प्लांटर

बच्चों के पास अक्सर ऐसे टॉय जरूर होता है, जिसे वह साथ में लेकर सोते हैं। अगर आपका बेबी उस टॉय से नहीं खेलता है तो इस तरह का स्लीपिंग स्लॉथ प्लांटर तैयार कर सकते हैं। यह डेकोरेशन के लिए बहुत खूबसूरत है, इसे आप आसानी से घर पर बना सकती हैं।

ये भी पढ़ें- DIY Hanging Planter: सुंदर घर की 100% गारंटी ! टूटी-फूटी चीजों से बनाएं हैंगिंग प्लांटर

हैप्पी टर्टल प्लांटर

अगर आपके पास कोई पुराना खिलौना नहीं है तो इसे बनाने के लिए प्लास्टिक कटोरी का इस्तेमाल करें, बाहर से सीमेंट की मोती परत चढ़ाकर शेल जैसा शेप दें। सीमेंट में थोड़ी सी वॉल पुट्टी बनाकर क्ले जैसा गूंथ, इसे गोल सिर, पैर और पूछ तैयार करें और बेस से जोड़कर सूखने रख दें। बाद में हल्के ऑलिव ग्रीन कलर से पेंट कर दें। बस आपका छोटा सा प्लांटर तैयार है, इसमें आप सेक्युलेंट या फिर फर्न वाले पौधे लगा सकती हैं, जिसे ज्यादा पानी की आवश्यकता न हो।