लिवर पेशेंट पति के लिए पत्नी की चिंता देख भावुक हुई डॉक्टर, बोली- लोग आखिर ऐसी गलती क्यों करते हैं?

Published : Jul 14, 2026, 08:30 PM IST
Viral Doctor Story

सार

Viral Doctor Story: डॉ. हर्षिता गुर्जर ने एक लिवर सिरोसिस मरीज और उसकी पत्नी की भावुक कहानी साझा की। जानिए कैसे पत्नी की चिंता ने डॉक्टर को सोचने पर मजबूर कर दिया और क्यों उन्होंने शराब व स्मोकिंग से दूर रहने की सलाह दी।

डॉक्टर और मरीज का रिश्ता आमतौर पर इलाज, जांच और दवाइयों तक ही सीमित माना जाता है। लेकिन कई बार अस्पताल में ऐसे पल भी सामने आते हैं, जो डॉक्टरों को भी भावुक कर देते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लिवर मरीज की पत्नी की चिंता और समर्पण ने डॉक्टर को सोचने पर मजबूर कर दिया। इंस्टाग्राम पर डॉ. हर्षिता गुर्जर ने यह अनुभव साझा करते हुए बताया कि इलाज के दौरान मरीज की पत्नी बार-बार एक ही सवाल पूछ रही थी। उसकी चिंता सिर्फ बीमारी नहीं, बल्कि पति की जल्द रिकवरी को लेकर थी।

पति के इलाज को लेकर बेहज सजग दिखी पत्नी

डॉक्टर वीडियो में बताती हैं कि उनके पास 30 साल का पेशेंट आया जिसको लिवर सिरोसिस की समस्या थी। डॉक्टर के पास पत्नी की पेशेंट आई और उसने डॉक्टर से कहा कि वो पति के इलाज के लिए सभी इंतजाम कर देगी। जो भी टेस्ट कराना या जितने पैसे का इंतजाम करना है, वो तुरंत कर देगी। पत्नी की पति के प्रति इतनी चिंता देखकर डॉक्टर का दिल पसीज गया। 

और पढ़ें: पति-पत्नी की हो जाए लड़ाई तो भूलकर भी न करें ये एक काम, जया किशोरी ने बताया रिश्ता बचाने का मंत्र

चंद मिनटों के मजे के लिए छोड़ दें शराब

डॉक्टर कहती हैं कि लोग चंद पलों के मजे के लिए शराब का सेवन, स्मोकिंग करते हैं। जिन लोगों के साथ ये मजे किए जाते हैं, वो लोग अस्पताल में साथ देने नहीं आते बल्कि परिवार के सदस्य ही साथ देते हैं। खुद के लिए मजे के लिए लोग परिवार को परेशान करते हैं।  डॉ. हर्षिता कहती हैं कि क्या आपका वो एक चस्का, वो नशा, वो कुछ घंटों की पार्टी आपके अपनों की पूरी ज़िंदगी से ज़्यादा ज़रूरी है? नशे की कीमत कई बार पूरा परिवार चुकाता है। अंत में डॉक्टर कहती हैं कि अपनी बॉडी का ध्यान सिर्फ अपने लिए मत रखिए बल्कि अपनों के लिए भी रखें।

और पढ़ें: Finland Dating Trend: डेटिंग ऐप नहीं, सुपरमार्केट में गुलाबी टोकरी से मिल रहा है पार्टनर!

PREV

Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Bichiya Designs: फैंसी वर्क पर कार्ट करें सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड बिछिया
सावन में खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे 7 ट्रेडीशनल मंगलसूत्र डिजाइन