भाग्यश्री की ग्लोइंग स्किन का राज ये पर्पल फ्रूट, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

Published : Jul 14, 2026, 06:30 PM IST
भाग्यश्री की ग्लोइंग स्किन

सार

Dragon Fruit Benefits: भाग्यश्री की हेल्दी डाइट में शामिल पर्पल ड्रैगन फ्रूट के फायदे जानें। यह फल स्किन, पाचन, इम्यूनिटी और वजन प्रबंधन के लिए फायदेमंद माना जाता है।

एक्ट्रेस भाग्यश्री बढ़ती उम्र में भी बेहद खूबसूरत दिखती हैं। एक्ट्रेस नेचुरल तरीके से खूबसूरती बढ़ाने के लिए व्यायाम के साथ ही हेल्दी फूड्स का भी सेवन करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया में पर्पल फल खाते हुए वीडियो शेयर किया है। भाग्यश्री पर्पल कलर के ड्रेगन फ्रूट को काफी स्वादिष्ट और हेल्दी बताती हैं। स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ ये गट हेल्थ का भी ख्याल रखता है। जानिए ड्रेगन फ्रूट खाने से क्या फायदे पहुंचते हैं। 

ड्रैगन फ्रूट में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल से बचाते हैं। इससे त्वचा हेल्दी दिखती है और उसमें चमक भी बनी रहती है। शरीर में फ्री रेडिकल्स कम होने पर कैंसर का खतरा भी बहुत कम हो जाता है।

 पाचन होता है बेहतर 

अगर ड्रैगन फ्रूट का सेवन किया जाए, तो इससे पर्याप्त मात्रा में डाइटरी फाइबर मिलता है, जो डाइजेस्टिव सिस्टम को सपोर्ट करने का काम करता है। साथ ही कब्ज की समस्या नहीं रहती और काफी हल्का महसूस होता है।

 इम्यूनिटी होती है बूस्ट 

ड्रैगन फ्रूट में मौजूद फाइबर और पौधों से मिलने वाले एक्सीडेंट्स इम्यूनिटी को बेहतर बनाने का काम करते हैं। अच्छी इम्यूनिटी के कारण शरीर में जल्दी बीमारियां घर नहीं करती हैं। 

और पढ़ें: डार्क सर्कल से 'केमिकल-फ्री' तक... स्किन केयर के 10 बड़े भ्रम, डॉक्टर से जानिए सच

वेट कंट्रोल में रहता है

ड्रैगन फ्रूट का सेवन करने से वेट भी कंट्रोल में रहता है क्योंकि इस फल में लो कैलोरी और हाई फाइबर होता है। इसलिए इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है। अगर आप वेट कम करना चाहती हैं, तो अपनी डाइट में ड्रैगन फ्रूट जरूर शामिल करें।

गर्मियों में ड्रेगन फ्रूट के फायदे

गर्मियों में ड्रैगन फ्रूट का सेवन करने से शरीर में हाइड्रेशन रहता है और ठंडक का भी एहसास होता है। आप ड्रैगन फ्रूट को स्वादिष्ट बनाने के लिए इसे फ्रीज में ठंडा करके खाएं। थोड़ा सा नमक या नींबू मिलाने पर इसका स्वाद बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।

और पढ़ें: गंदे खाने या किचन की फोटो डालते ही होगा तगड़ा एक्शन! FSSAI का ये ऐप बड़े काम का

PREV

Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Kada Payal Design: कड़ा पायल के ट्रेंडी लुक, मानसून फैशन के लिए चुनें फैंसी डिजाइन
गुलाब उगाने का देसी जुगाड़ ! केले के अंदर लगाएं कटिंग और देखें कमाल