Dermatologist Skin Tips: क्या डार्क सर्कल्स पूरी तरह खत्म हो सकते हैं? क्या 'केमिकल-फ्री' और नेचुरल प्रोडक्ट्स हमेशा सुरक्षित होते हैं? जानिए स्किनकेयर से जुड़े 10 बड़े मिथकों की सच्चाई और डॉक्टर द्वारा बताए गए वैज्ञानिक फैक्ट्स।
स्किन की समस्याओं को हम लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। जानकारी गलत होने के कारण ये समस्याएं समय के साथ बढ़ती हैं। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. आंचल पंथ ने ऐसे ही 10 मिथ के बारे में बताया है, जिसे अक्सर लोग सच समझते हैं। जानिए स्किन केयर के दौरान कौन सी बातें ध्यान रखें और किससे प्रॉब्लम बढ़ सकती है।
मिथ: डार्क सर्कल्स पूरी तरह खत्म नहीं हो सकते।
डार्क सर्कल्स जेनेटिक्स, आंखों के नीचे पतली त्वचा और दिखाई देने वाली ब्लड वेसल्स की वजह से होते हैं। साथ ही पिगमेंटेशन, हड्डियों की बनावट और फैट के कारण आते हैं। क्रीम से कुछ समय के लिए हाइड्रेशन तो बेहतर हो सकता है, लेकिन डार्क सर्कल पूरी तरह खत्म नहीं होते।
मिथ: नेचुरल होने का मतलब हमेशा स्किन के लिए बेहतर होता है।
नेचुरल चीजें हमेशा स्किन के लिए अच्छी नहीं होती हैं। कुछ चीजें जलन पैदा कर सकती हैं, एलर्जी का कारण बन सकती हैं या अस्थिर हो सकती हैं। नींबू का रस या एसेंशियल ऑइल स्किन को परेशानी में डाल सकते हैं। सुरक्षा टेस्टिंग और फॉर्मूलेशन से आती है।
मिथ: केमिकल-फ्री मतलब स्किन के लिए परफेक्ट प्रोडक्ट होना है।
"केमिकल-फ्री" सिर्फ़ एक मार्केटिंग का तरीका है। पानी और ऑक्सीजन समेत हर चीज केमिकल है। ऐसे लेबल में लोगों को गुमराह करने वाली बात लिखी जाती है। डर फैलाकर प्रोडक्ट को बेचा जाता है।
मिथ: स्किन अच्छी है, तो आप किसी को भी सलाह दे सकते हैं।
किसी की स्किन अच्छी है, तो इसका मतलब यह नहीं कि उन्हें सलाह देने का हक है। एक ही सलाह हर किसी की बायोलॉजी पर लागू नहीं होती। डर्मेटोलॉजी पूरी तरह से साइंस पर डिपेंड करती है और आपको सिर्फ डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
मिथ: नॉन-कॉमेडोजेनिक का मतलब एक्ने नहीं होगा।
"नॉन-कॉमेडोजेनिक" का मतलब है कि किसी चीज से रोमछिद्र बंद होने की संभावना कम है, लेकिन यह पक्का नहीं है। सेंसिटिव या एक्ने-प्रोन स्किन पर "नॉन-कॉमेडोजेनिक" प्रोडक्ट्स भी एक्ने का कारण बन सकते हैं।
मिथ: स्किन हीलिंग जल्दी हो सकती है।
स्किन में एक्ने हो या फिर कोई और समस्या, डॉक्टर का मानना है कि उसे हील होने में समय लगता है। अगर कोई आपसे जल्दी हीलिंग का दावा करता है, तो आपको विश्वास नहीं करना चाहिए।
मिथ: आप उम्र को आसानी से पीछे नहीं ले जा सकते हैं।
अगर सोशल मीडिया में इस तरह की पोस्ट की जा रही हैं, तो उसमे विश्वास न करें।उम्र बढ़ने के साथ स्किन से नैचुरली कोलेजन, इलास्टिन और फैट कम हो जाते हैं। इसे बदल नहीं सकते।
और पढ़ें: WHO Shocking Report: 3.5 करोड़ होंगे नए कैंसर केस, WHO ने बताए बड़े कारण
मिथ: स्किन की ज़्यादातर समस्याएं पूरी तरह से ठीक हो जाती हैं।
एक्ने, रोसैसिया, एक्जिमा और सोरायसिस जैसी समस्याएं पूरी तरह से ठीक नहीं होती। इन्हें कंट्रोल किया जा सकता है पूरी तरह ठीक नहीं।
मिथ: पैराबेंस स्किन के लिए ठीक नहीं होते
पैराबेंस पर बहुत रिसर्च हुई है और इन्हें बहुत कम, सुरक्षित मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है। ये प्रोडक्ट्स में बैक्टीरिया और फंगस को बढ़ने नहीं देते और संक्रमण से बचाते हैं।
मिथ: स्किन केयर क्रीम से सब प्रॉब्लम सॉल्व हो जाती हैं।
खराब नींद, स्ट्रेस और खराब डाइट से सूजन और ब्रेकआउट्स बढ़ते हैं, जिस पर क्रीम का भी खास असर नहीं होता है।
और पढ़ें: बेबी को सॉलिड फूड खिलाते समय पेरेंट्स अक्सर करते हैं ये 5 गलतियां, जानें डॉक्टर एडवाइस
