ये महिला लोगों को गले लगाकर कमा रही है लाखों रुपए, बोली सेक्स वर्कर नहीं लेकिन....

एक महिला जिसे लगे लगाने के लिए लोग लाखों रुपए खर्च करते हैं। वो लोगों को हग करके उन्हें सुकून पहुंचाती हैं, जिसकी तलाश में लोग रहते हैं। चलिए मिलवाते हैं उस महिला से जो लोगों के दुख और दर्द को बस गले लगातर दूर कर देती हैं।

Nitu Kumari | Published : Sep 29, 2022 12:29 PM IST / Updated: Sep 29 2022, 06:50 PM IST

लाइफस्टाइल डेस्क. हमारे जीवन में कई ऐसे पल जाते हैं जब दुखी और हारा हुआ महसूस करते हैं। ऐसे वक्त में लगता है कि कोई हो जो प्यार से उसे थाम लें। ऑस्ट्रेलिया की ये खूबसूरत महिला वैसे लोगों को थामती हैं जो जीवन से निराश हो चुके हैं। बदले में अच्छा खासा रकम वसूलती हैं। महिला का नाम हैं मिस्सी रॉबिन्सन (Missy Robinson) जो खुद को कडल थेरेपिस्ट बताती हैं।  वो कहती हैं कि पुरुष उन्हें पकड़ने के लिए  $1300 (एक लाख रुपए से ज्यादा) का भुगतान करते हैं।

क्या होता है कडल थेरेपी
43 वर्षीय मिस्सी रॉबिन्स बताती हैं कि गले लगाने से शरीर, दिमाग और आत्मा को ठीक करने में मदद मिलती है। इसके साथ वो जोर देकर कहती हैं कि उनकी इस सर्विस का सेक्स से कोई लेना-देना नहीं हैं। वो बताती हैं कि उनके क्लाइंट सिर्फ हग करने आते हैं। वो सेक्स वर्कर नहीं हैं। जब कोई पुरुष उनके पास आता है तो एक एग्रीमेंट होता है। जिसमें उनके प्राइवेट पार्ट को ढंकना होता है और साथ ही गलत जगह पर छूने की मनाही होती है।

Latest Videos

हग के दौरान पुरुष इरेक्शन का करते हैं अनुभव

रॉबिन्सन एक पूर्व फैशन ब्लॉगर हैं वो अब एक कडल थेरेपिस्ट के रूप में काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके कुछ मेल क्लाइंट ने इरेक्शन का अनुभव किया, जबकि वो हग की स्थिति में थे। लेकिन यह कभी मुद्दा नहीं बनता है। क्लाइंट कभी-कभी इसके लिए शर्मिंदा हो जाते हैं। लेकिन हम इसे मेच्योर तरीके से निपटते हैं। स्पर्श से ऐसी स्थिति आ सकती है और ये स्वभाविक हैं। लेकिन हम इसे वहीं छोड़ देते हैं।

स्पर्श लोगों को अच्छा महसूस करता है

रॉबिन्स ऑस्ट्रेलिया के सेना में भी सेवा दे चुकी हैं। वो बताती हैं कि उनके अधिकांश क्लाइंट मेले हैं। उनके सेशन से उन्हें फायदा पहुंचता है।वो बताती हैं कि जब पुरुषों के मेंटल हेल्थ की बात आती है तो उसे अनदेखा किया जाता है। स्पर्श की कमी अकेलेपन को बढ़ाती है। जिसकी वजह से वो अधिक खाने लगते हैं। स्मोकिंग करने लगते हैं और भी कई गलत आदत के वो शिकार हो जाते हैं।

रॉबिन्स ने खुलासा कि उसके पास एक महिला क्लाइंट भी हैं। वो ब्रेकअप के बाद अकेली हो गई थी। इलाके में उसका कोई दोस्त या परिवार नहीं था। इसलिए उसने मुझे बुलाया और हग करके वो शांति पाती है। उसे दर्द से राहत मिलता है। 

कडल थेरेपी के अलग-अलग पैकेज हैं

खूबसूरत महिला ने कडल की टाइमिंग सेट की है। जो सस्ता से लेकर महंगा तक है। एक घंटे की कडल थेरेपी के लिए क्लाइंट को 65 डॉलर भुगतान करने पड़ते हैं। 2 घंटे के कडल के लिए 195 डॉलर देने होते हैं। जिसमें एक बार साथ में खाना शामिल होता है। वहीं रात भर बाहों में लिपटकर सोने के लिए वो 1300 डॉलर लेती हैं।

और पढ़ें:

मंगेतर को चुने या पापा को...होने वाली दुल्हन हुई कंफ्यूज? सोशल मीडिया पर साझा किया दर्द वाली स्टोरी

नफरत के बीच पनपा प्यार, 4 बच्चों की मां से शख्स ने की शादी, पढ़ें अनोखी लव स्टोरी

Share this article
click me!

Latest Videos

बदलापुर एनकाउंटर पर HC के 10 सवाल, फंस गई महाराष्ट्र पुलिस! । Badlapur Encounter
कृषि कानून वाले बयान पर कंगना ने लिया यू-टर्न, क्या अब कम होगी बीजेपी की टेंशन? । Kangana Ranaut
Navratri 2024 : ये हैं मां दुर्गा के 108 नाम, नवरात्रि में 9 दिन करें इनका जाप
कौन है संजय शिदें? बदलापुर कांड के आरोपी को दी मौत, दाऊद के भाई को किया था अरेस्ट । Badlapur
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी ने जम्मू, जम्मू-कश्मीर में जनता को संबोधित किया