
लाइफस्टाइल डेस्क. हमारे शरीर पर तिल का होना आम बात है। कई तिल जन्म के वक्त हो जाते हैं तो कई बाद में होते हैं। तो कोई तिल शरीर से गायब भी हो जाते हैं। ज्योतिष के अनुसार हर तिल अपने साथ कोई ना कोई संदेश लेकर आता है। ज्योतिष में तिलों को जातक के भाग्य का सूचक कहा जाता है। समुद्रशास्त्र में शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर निकले तिल से अपने जीवन के बारे में जान सकते हैं। चलिए बताते हैं कुछ जगहों पर निकले तिल के बारे में जो मनुष्य के व्यक्तित्व के बारे में बताता है।
-जिसके आंखों पर तिल होता है वह इंसान खर्चों के मामले में कंजूस होता है। इसके साथ ही वो समाज से दूरी बनाकर रखता है।
-जिसके ठोड़ी पर तिल होता है वह इंसान बड़े पद पर जाता है।
-जिसके तलवे पर तिल होता है वो घुमक्कड़ होता है। वो यात्रा करना पसंद करता है। शादी के बाद इनका भाग्य खुल जाती है।
-जिसके ललाट के दायीं तरफ तिल होता है वो बहुमुखी प्रतिभा का होता है।
-महिलाओं के ललाट के बाईं ओर का तिल शुभ फल प्रदान करता है। उन्हें पैसे की कमी नहीं होती है।
-जिसके दिल के बीच में तिल होता है वो इंसान मधुरभाषी होता है। वे समाज में मान सम्मान पाते हैं।
-जिसके पेट पर नाभि के अगल-बगल तिल होता है। वो आराम की जिंदगी जीना पसंद करते हैं। खाने पीने से परहेज नहीं करते हैं। इन्हें पैसे की कमी नहीं होती है।
-जिसके दाईं कनपटी पर तिल होता है उसकी पत्नी सुंदर होती हैं। अचानक धन लाभ होता है।
-यदि किसी व्यक्ति के दाईं कनपटी पर तिल हो तो यह शीघ्र विवाह का सूचक होता है। इसके अलावा सुन्दर पत्नी, अचानक धन लाभ भी देता है
-महिलाओं के बाएं गाल पर तिल होना सुंदरता का प्रतीक माना जाता है। यह शुभ होता है। इससे सुयोग्य संतान की प्राप्ति होती है।
-तिल भौहों की नोक या माथे पर होता है तो राजपद की प्राप्ति होती है।
-जिसके दाएं अंग के आसपास तिल होता है , वे लोग जन्म से ही बहुत अमीर होते हैं। इसके साथ मिलनसार स्वभाव वाले होते हैं।
-जिसके जांघों पर या गुप्तांग पर तिल होता है। वे लकी होते हैं। विपरित लिंग वाले उनके प्रति आकर्षित होते हैं।
-जिसके होंठ के ऊपर तिल होता है वो अमीर होते हैं। जिसके नीचे के होंठ पर तिल होता है वो कंजूस होते हैं।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है)
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.