शरीर के इस अंग पर होता है तिल, तो वो हर मामले में होते हैं लकी

शरीर पर तिल होने का वैज्ञानिक कारण अलग होता है। लेकिन धर्म में इसे शुभ और अशुभ घटनाओं को जोड़कर देखा जाता है। समुद्रशास्त्र की मानें तो तिल हमारी किस्मत को बताता है। आइए जानते हैं शरीर के अलग-अलग हिस्सों में पाए जाने वाले तिल का महत्व...

Asianet News Hindi | Published : Sep 5, 2022 11:59 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क. हमारे शरीर पर तिल का होना आम बात है। कई तिल जन्म के वक्त हो जाते हैं तो कई बाद में होते हैं। तो कोई तिल शरीर से गायब भी हो जाते हैं। ज्योतिष के अनुसार हर तिल अपने साथ कोई ना कोई संदेश लेकर आता है। ज्योतिष में तिलों को जातक के भाग्य का सूचक कहा जाता है।  समुद्रशास्त्र में शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर निकले तिल से अपने जीवन के बारे में जान सकते हैं। चलिए बताते हैं कुछ जगहों पर निकले तिल के बारे में जो मनुष्य के व्यक्तित्व के बारे में बताता है। 

-जिसके आंखों पर तिल होता है वह इंसान खर्चों के मामले में कंजूस होता है। इसके साथ ही वो समाज से दूरी बनाकर रखता है।

Latest Videos

-जिसके ठोड़ी पर तिल होता है वह इंसान बड़े पद पर जाता है। 

-जिसके तलवे पर तिल होता है वो घुमक्कड़ होता है। वो यात्रा करना पसंद करता है। शादी के बाद इनका भाग्य खुल जाती है।

-जिसके ललाट के दायीं तरफ तिल होता है वो बहुमुखी प्रतिभा का होता है।

-महिलाओं के ललाट के बाईं ओर का तिल शुभ फल प्रदान करता है। उन्हें पैसे की कमी नहीं होती है।

-जिसके दिल के बीच में तिल होता है वो इंसान मधुरभाषी होता है। वे समाज में मान सम्मान पाते हैं।

 -जिसके पेट पर नाभि के अगल-बगल तिल होता है। वो आराम की जिंदगी जीना पसंद करते हैं। खाने पीने से परहेज नहीं करते हैं। इन्हें पैसे की कमी नहीं होती है।

-जिसके दाईं कनपटी पर तिल होता है उसकी पत्नी सुंदर होती हैं। अचानक धन लाभ होता है।

-यदि किसी व्यक्ति के दाईं कनपटी पर तिल हो तो यह शीघ्र विवाह का सूचक होता है। इसके अलावा सुन्दर पत्नी, अचानक धन लाभ भी देता है

-महिलाओं के बाएं गाल पर तिल होना सुंदरता का प्रतीक माना जाता है। यह शुभ होता है। इससे सुयोग्य संतान की प्राप्ति होती है।

-तिल भौहों की नोक या माथे पर होता है तो राजपद की प्राप्ति होती है। 

-जिसके दाएं अंग के आसपास तिल होता है , वे लोग जन्म से ही बहुत अमीर होते हैं। इसके साथ मिलनसार स्वभाव वाले होते हैं।

-जिसके जांघों पर या गुप्तांग पर तिल होता है। वे लकी होते हैं। विपरित लिंग वाले उनके प्रति आकर्षित होते हैं।

-जिसके होंठ के ऊपर तिल होता है वो अमीर होते हैं। जिसके नीचे के होंठ पर तिल होता है वो कंजूस  होते हैं।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है)


 

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री