बरसात में पौधों की देखभाल का सही तरीका जान लेंगे, तो सालभर नहीं मुरझाएंगे आपके गार्डन प्लांट्स

Published : Jul 10, 2026, 06:30 PM IST
Monsoon Plant Care

सार

Monsoon Plant Care: बरसात में पौधों की सही देखभाल कैसे करें? जानिए पानी का सही प्रबंधन, छंटाई, खाद देने का सही तरीका और फंगल संक्रमण से बचाव के आसान उपाय। इन टिप्स को अपनाकर आपके गार्डन प्लांट्स पूरे साल हरे-भरे और स्वस्थ रहेंगे।

बरसात का मौसम पौधों के लिए जितना फायदेमंद माना जाता है, उतना ही चैलेंजिंग भी होता है। लगातार बारिश, जरूरत से ज्यादा नमी और पानी का जमाव पौधों की जड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है। कई बार हरे-भरे दिखने वाले पौधे भी कुछ दिनों में मुरझाने लगते हैं। अगर इस मौसम में सही देखभाल की जाए, तो आपके गार्डन प्लांट्स पूरे साल हेल्दी, हरे-भरे और तेजी से बढ़ सकते हैं। कुछ आसान उपाय अपनाकर आप पौधों को फंगल इंफेक्शन, रूट रॉट और कीटों से बचा सकते हैं।

पानी जमा न होने दें

बरसात में सबसे जरूरी बात यह है कि गमलों या क्यारियों में पानी लंबे समय तक जमा न रहे। एक्स्ट्रा पानी जड़ों तक ऑक्सीजन पहुंचने से रोक देता है, जिससे जड़ें सड़ने लगती हैं। इसलिए गमलों के ड्रेनेज होल हमेशा खुले रखें और जरूरत पड़ने पर एक्स्ट्रा पानी निकाल दें। अच्छी जल निकासी पौधों को लंबे समय तक हेल्दी बनाए रखने में मदद करती है।

समय-समय पर छंटाई करें

बारिश के मौसम में सूखी, पीली या इनफेक्टेड पत्तियां तेजी से फंगल संक्रमण फैलाती हैं। ऐसे में पौधों की नियमित छंटाई करना जरूरी है। इससे हवा का फ्लो बेहतर होता है और नई डालियों व पत्तियों की ग्रोथ भी फास्ट होती है। साफ और अच्छे गार्डनिंग टूल्स का इस्तेमाल करें।

खाद और पोषण का रखें ध्यान

लगातार बारिश के कारण मिट्टी के पोषक तत्व बह सकते हैं। इसलिए हल्की मात्रा में ऑर्गेनिक खाद, वर्मीकम्पोस्ट या नीम खली जैसी प्राकृतिक खाद का उपयोग करें। ज्यादा खाद डालने से बचें, क्योंकि अधिक नमी में पौधे उसे सही तरह से अवशोषित नहीं कर पाते।

इसे भी पढ़ें- Home Plant Decor: खाली कोने भी लगेंगे सुपर लग्जरी, पौधों और प्लांटर्स से करें ये 5 कमाल के डेकोर

कीट और फंगल संक्रमण से बचाएं

बरसात में एफिड्स, घोंघे और फंगल रोग तेजी से बढ़ते हैं। सप्ताह में एक-दो बार पौधों की जांच करें। संक्रमित पत्तियां तुरंत हटा दें और जरूरत पड़ने पर नीम ऑयल या अन्य ऑरगेनिक खाद का इस्तेमाल करें। नियमित निगरानी से पौधे पूरे मौसम में सेफ और स्वस्थ बने रहते हैं।

मानसून गार्डनिंग टिप्स से जुड़े FAQ

Q1. क्या बरसात में पौधों को रोज पानी देना चाहिए? 

A. नहीं, मिट्टी की नमी जांचने के बाद ही पानी दें।

Q2. बारिश में कौन-सी खाद सबसे बेहतर रहती है?

A. वर्मीकम्पोस्ट, नीम खली और अन्य ऑर्गेनिक खाद पौधों के लिए अच्छी रहती हैं।

Q3. बरसात में पौधों में फंगस से कैसे बचाएं? 

A. पानी जमा न होने दें, संक्रमित पत्तियां हटाएं और जरूरत पड़ने पर नीम ऑयल यूज करें।

इसे भी पढ़ें- Mushroom Farming Guide: न खेत, न बड़ी जमीन... सिर्फ एक कमरा और शुरू हो जाएगी लाखों की कमाई

PREV

Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

डार्क सर्कल से 'केमिकल-फ्री' तक... स्किन केयर के 10 बड़े भ्रम, डॉक्टर से जानिए सच
Natural Glowing Skin Secret: न मेकअप, न स्किन प्रोडक्ट... फिर भी चेहरे पर आएगा नैचुरल ग्लो, जानें सीक्रेट ट्रिक