मानसून में कर रहे हैं वेकेशन का प्लान, तो इन 5 जगहों पर भूलकर भी ना जाएं

बारिश के मौसम में कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो सुरक्षा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। कई जगहों पर इस मौसम में खूबसूरती तो बढ़ जाती है लेकिन वहां जाना खतरे से खाली नहीं होता है। आइए जानते हैं उन पांच जगहों के बारे में जहां मानसून में जाने की ना सोचें।

Asianet News Hindi | Published : Jul 8, 2022 7:08 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क. बरसात के मौसम में चारों तरफ हरियाली छा जाती है। मन अंदर से काफी खुश होता है। यह मौसम कई लोगों का फेवरेट होता है। ऐसे में वो ट्रैवल करने का प्लान बनाते हैं। वो ऐसी जगह पर जाना चाहते हैं जहां प्राकृति को करीब से देख सकें। मौसम को एन्जॉय कर सकें। हालांकि बरसात में कुछ जगहों की रौनक बढ़ जाती है लेकिन वहां जाना रिस्की हो सकात है। आइए बताते हैं उन 5 जगहों के बारे में जहां बरसात के मौसम में घूमने जाने से बचना चाहिए। (फोटो साभार:@cikstefan)

1. उत्तराखंड (Uttarakhand)

देवभूमि उत्तराखंड में मानसून का मौसम और रौनक लेकर आती है। चारों तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है। लेकिन बरसात के मौसम में यहां ट्रैवल करने से बचना चाहिए। इसके पीछे वजह है बाढ़ का आना, बादल फटना, लैंड स्लाइडिंग, पेड़ का गिरना होता है। लैंड स्लाइडिंग की वजह से तो आप कई दिनों तक बीच रास्ते में ही फंस सकते  हैं। 

2. असम (Assam)

नॉर्थ ईस्ट भारत का सबसे खूबसूरत राज्य असम है। लेकिन मानसून में यहां बाढ़ के हालात बन जाते हैं। इस बार तो वहां के लोग बाढ़ से जूझ भी रहे हैं। ऐसे में यहां भी जाने से बचें। आप मुसीबत में फंस सकते हैं।  

3. चेन्नई (Chennai)

तमिलनाडु में भी कई जगह घूमने के लिए काफी अच्छी है। लेकिन यहां पर मानसून की वजह से जगह-जगह जलजमाव होते हैं। यहां तक की बाढ़ की भी स्थिति बन जाती है। ऐसे में अगर यहां जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उस जगह के बारे में अच्छी तरह जान और समझ लें फिर बैग पैक करें।

4. सिक्किम (Sikkim)

सिक्किम भी बहुत ही खूबसूरत राज्य है। यहां लोग ट्रैकिंग करने जाते हैं। लेकिन मानसून के मौसम में ट्रैकिंग करने से बचना चाहिए। आप यहां की गलियों में घूम फिर सकते हैं। लेकिन ट्रैकिंग के मूड से यहां जाना चाहते हैं तो बिल्कुल मत जाए। बारिश की वजह से यह खतरनाक हो सकता है।

5. मुंबई (Mumbai)

मुंबई में बरसात के मौसम में काफी बारिश होती है। यहां घूमने जाने से बचना चाहिए, क्योंकि ये आपके मूड को खुश करने की बजाय और भी खराब कर देगा। यहां जगह-जगह जल जमाव और जाम आपको परेशान कर सकती है। हालांकि महाराष्ट्र के कुछ जगहों पर आप घूमने जा सकते हैं, जैसे-लोनावला,महाबलेश्वर  आप इस मौसम में ट्रैवल कर सकते हैं।

और पढ़ें:

Eid Al-Adha 2022: बकरीद पर लगाए हाथों पर मेहंदी के ये 7 लेटेस्ट डिजाइन

रणवीर सिंह भी हुए उर्फी जावेद के फैशन के कायल, एक्ट्रेस की ड्रेस को लेकर कही ये बात

चिकनगुनिया कहीं बना ना लें आपको अपना शिकार, जानें कारण..बचाव और उपचार

Read more Articles on
Share this article
click me!