
मूंग दाल का हलवा बनाते समय अक्सर चिपक जाता है और जला बनता है, तो आपको सही टिप्स अपनाने की जरूरत है। मूंग दाल का हलवा हलवाई स्टाइल से बनाएंगे, तो न सिर्फ स्वादिष्ट बनेगा बल्कि बनाना भी बेहद आसान हो जाएगा। दानेदार, खुशबूदार और स्वादिष्ट मूंग दाल हलवा बनाने के सिंपल ट्रिक्स जानें।
मूंग दाल का हलवा बनाने के लिए मूंग दाल को कम से कम 4 से 5 घंटे तक जरूर भिगोएं। ऐसा करने से दाल अच्छी तरह से फूल जाती है और पीसने में भी आसानी होती है। दाल को ज्यादा पानी के साथ पीसने की गलती ना करें वरना इसका टेक्सचर खराब हो जाएगा और दाल का हलवा अच्छा नहीं बनेगा
मूंग दाल के हलवे को दानेदार बनाने के लिए आपको उसमें कुछ मात्रा में सूजी या रवा मिलना चाहिए। आप एक या दो चम्मच सूजी को घी गर्म करने के बाद तुरंत डाल सकती हैं। जैसे ही सूजी हल्की सी भुन जाए, उसमें तुरंत मूंग दाल का पेस्ट डालें और कुछ देर तक भूनते रहे। जब दाल हल्की ब्राउन या दानेदार दिखने लगे, इसका मतलब यह है कि मूंग दाल सही से भुन चुकी है। ऐसा करने से दाल कच्ची नहीं रहती।
और पढ़ें: Malai Kaise Jamaye: फ्रिज में रखने से पहले करें ये काम, दूध पर जमेगी मोटी मलाई की लेयर
आप थोड़े से पानी में केसर और चीनी मिलाकर गैस में चढ़ाएं। जब चीनी घुल जाए, तो इसे भुनी हुई दाल में डाल दें। ऐसा करने से हलवे का स्वाद बढ़ जाता है। आप चाहे, तो दाल हलवे को रिच लुक देने के लिए उसमे दूध भी मिला सकते हैं।
मूंग के हलवे का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें काजू, बादाम और पिस्ता को यूं ही ना मिलाएं। इन्हें घी में भून कर तक हलवे में मिक्स करें। आप चाहे तो थोड़ा केसर भी डाल सकती हैं। ऐसा करने से मिठाई का स्वाद बहुत बढ़ जाएगा।
और पढ़ें: स्कूल टिफिन मिनटों में होगा खाली, बच्चों को खूब पसंद आएगी ये मिनी उत्तपम रेसिपी
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.