Moti Malai Kaise Jamaye: दूध में मोटी मलाई जमाने का तरीका। सही उबाल, ठंडा करे या नहीं, फ्रिज में रखने का सही समय जानें। 1 लीटर दूध में कितनी मलाई मिलती है यह भी जानें। 

शायद ही ऐसा कोई भारतीय घर हो जहां पर दूध का सेवन न किया जाता हो। सुबह की शुरुआत से शाम खत्म होने तक घरों में चाय बनने का दौर जारी होता है। अब दूध है तो मलाई का होना भी बनता है। महिलाएं घर पर ही बटर, घी और चीज बनाना पसंद करती हैं लेकिन हमेशा मोटी मलाई न जमने की शिकायत रहती है। अगर आप भी हर बार दूध को ही दोष देती हैं तो हो सकता है इस बार गलती दूध की नहीं बल्कि जमाने की हो। इस आर्टिकल में जाने घर पर मोटी मलाई जमाने का आसान तरीका, कौन सी गलतियां इसे खराब कर सकती हैं।

View post on Instagram

दूध में मलाई कैसे बनाएं ?

मलाई बनाने का पहला और सबसे जरूरी स्टेप दूध गर्म करना है। अगर मोटी मलाई की चाहत है तो कभी भी मलाई को हाई फ्लैम पर उबलाने की गलती मत करें। जैसे ही दूध ऊपर की तरफ उठे यानी उबाला आने वाला हो तुरंत गैस बंद कर दें।

दूध गरम होने के बाद इसे कभी भी इसे सीधे फ्रिज में मत रखें। बल्कि गैस बंद कर दूध के बर्तन को एक घंटे के लिए ऐसे ही खुल छोड़ दें, इससे भाप निकल जाएगी। साथ ही जब ये हल्का ठंडा हो जाए तो दूध के ऊपर आधी प्लेट ढंके और आधे हिस्से को खुला रखें। ऐसा करने से धीरे-धीरे बची हुई बाप हटेगी औ मलाई किनारों पर सेट होने लगेगी। ध्यान रहे कि इस बीच दूध इस्तेमाल मत करें।

ये भी पढ़ें- हर ड्रेस पर जंचेगा एक ही ब्रेसलेट, बस जान लें ये स्टाइलिंग ट्रिक्स

दूध जब पूरी तरह से ठंडा हो जाए तो इसे 12-15 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें और सुबह निकालें। आप देखेंगे दूध में मलाई की मोटी परत जम चुकी होगी। इसे आप चाकू के किनारों से अलग कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Almirah Makeover: जंग लगी अलमारी लगेगी एंटिक, 5 स्टेप में बनाएं मॉडर्न स्टोरेज

सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल

दूध की मलाई खाने के फायदे क्या हैं ?

  • मलाई में विटामिन ए, डी, ई और के जैसे फैट सॉल्युबल पोषक तत्व होते हैं जो इन्युनिटी और वजन बढ़ाने में मदद करते हैं
  • मलाई खाने के साथ स्किन को हाइड्रेट भी करती हैं
  • जो लोग वजन बढ़ाना चाहते हैं उनके लिए मलाई का सेवन हेल्दी तरीका है।

1 लीटर दूध में कितनी मलाई जमती है?

अगर आप फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल कर रहे हैं तो 1 लीटर दूध में लगभग 50-80 ग्राम तक मलाई निकल सकती हैं। घर दूध टोन्ड या फिर स्लिम फिट है तो यह अनुपात 20-40 ग्राम भी हो सकता है।