Bracelet Styling Tips: अगर आपके वार्डरोब में केवल एक ब्रेसलेट है जानें तो इसे साड़ी-सूट और वेस्टर्न ड्रेस के साथ कैसे स्टाइल किया जा सकता है? जानिए स्किन टोन, स्लीव के हिाब से पहनने के स्टाइलिंग टिप्स।

हर आउटफिट के साथ महंगे गहनों का भारी सेट पहनना जरूरत नहीं होता है। कई बार सिर्फ एक खूबसूरत ब्रेसलेट से स्टाइल को एलिवेट किया जा सकता है। सही डिजाइन, गुड अटायर और सही तरीके से पहना गया एक ज्वेलरी पीस आपकी पर्सेनैलिटी को निखार देता है। ऑफिस जानो हो या फिर शादी पार्टी में एक हैंड ज्वेलरी को अलग-अलग तरीके से स्टाइल कर सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हर अटायर के लिए सही ब्रेसलेट

अगर आप फॉर्मल और वेस्टर्न अटायर ज्यादा कैरी करती हैं तो क्लोसेट में मिनिमल चेन ब्रेसलेट या फिर मेटल कफ ब्रेसलेट जरूर होना चाहिए। यह आपको एस्थेटिक+चार्मिंग लुक देता है। वहीं ट्रेडिशनल ड्रेस के लिए कुंदन-मीनाकारी और स्टोन वर्क ब्रेसलेट रखें। डेली वियर के लिए थिन ब्रेसलेट परफेक्ट है।

स्लीव के हिसाब से करें स्टाइलिंग

  • अगर आप स्लीवलेस कुर्ती, शर्ट या ब्लाउज पहन रही हैं तो हाथों में चौड़ा कप ब्रेसलेट प्यारा लगेगा। यह एक्सट्रा चूड़ी-घड़ी के खर्चे को बचाते हुए वर्सेटाइल लुक देता है।
  • यदि आउटफिट या ब्लाउज हाफ स्लीव पर है तो आप चेन या टेनिस ब्रेसलेट को विकल्प बना सकती हैं।
  • वन थर्ड-एल्बो स्लीव पर टेक्सचर्ड चंकी ब्रेसलेट जमते हैं।
  • फुल स्लीव शर्ट, टॉप या फि ब्लाउज पर आप हैवी वर्क ब्रेसलेट पहन स्टाइल कंप्लीट कर सकती हैं।

हैंडवॉच संग पहनें ब्रेसलेट

अगर आप रोजाना हैंड वॉच पहनना पसंद करती हैं तो चेन स्टाइल करते हुए ट्रिम-थिन ब्रेसलेट पहनें। ध्यान रहे कि यह घड़ी के मिलती-जुलता रंग या फिर कंट्रास्ट में होना चाहिए।

स्किन टोन के अकॉर्डिंग चुनें ब्रेसलेट

  • वार्म स्किन टोन पर गोल्ड, रोज गोल्डन और ब्रास मटेरियल पर बने ब्रेसलेट शानदार लगते हैं।
  • कूल स्किन टोन पर सिल्वर, व्हाइट गोल्ड या जरकन स्टोन ब्रेसलेट खिलते हैं।

ब्रेसलेट को दें नया फैशन

आजकल कलाई से हटकर ब्रेसलेट मिड फोर आर्म और अपर आर्म में पहनने का ट्रेंड भी है। यह स्टाइल फैशन सेलिब्रिटीज और फैशन इंफ्लुएंसर्स के बीच पॉपुलर हैं जो सिंपल अटायर को डिजाइनर और क्लासी बनाती है।

सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल 

ब्रेसलेट किसके साथ पहनना चाहिए ?

ब्रेसलेट ऐसी एक्सेसरी है जिसे साड़ी-सूट या इंडो वेस्टर्न ड्रेस के साथ ब्रेसलेट स्टाइल के साथ स्टाइल किया जा सकता है। हालांकि ब्रेसलेट पहनने के बाद 

ब्रेसलेट स्टोर कैसे करें ?

Gold Bracelet हो या फिर आर्टिफिशियल, सही रखरखाव जरूरी है ताकि यह खराब न हो। इसके लिए ये टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं-

  • ब्रेसलेट को हेयर स्प्रू या परफ्यूम लगाने के बाद ही पहनें
  • इस्तेमाल करने के बाद मुलायम कपड़े से साफ करें
  • हर ब्रेसलेट के लिए अलग-अलग बॉक्स रखें
  • सिल्वर ब्रेसलेट के लिए एयरटाइट पाउच चुनें ताकि ऑक्सीडाइज्ड होकर काली न पड़े