मल्टी बेल्ट बैग्स हैं लेटेस्ट स्ट्रीट स्टाइल फैशन ट्रेंड, देखें आजमा कर

Published : Nov 06, 2019, 01:41 PM ISTUpdated : Jan 29, 2021, 06:55 PM IST
मल्टी बेल्ट बैग्स हैं लेटेस्ट स्ट्रीट स्टाइल फैशन ट्रेंड, देखें आजमा कर

सार

 फैशन की दुनिया में चेंज हमेशा होता रहता है। नए स्टाइल और ट्रेंड सामने आते रहते हैं। फैशन की दुनिया खास ही है। इसके रंग पल-पल बदलते रहते हैं। 

लाइफस्टाइल डेस्क। फैशन की दुनिया में चेंज हमेशा होता रहता है। नए स्टाइल और ट्रेंड सामने आते रहते हैं। फैशन की दुनिया खास ही है। इसके रंग पल-पल बदलते रहते हैं। हर साल मिलान, लंदन और पेरिस फैशन वीक में लेटेस्ट स्ट्रीट स्टाइल फैशन ट्रेंड सामने आते हैं। यहीं से पूरी दुनिया फैशन के नए अंदाज और स्टाइल को जानती है और जल्दी ही ये ट्रेंड हर जगह छा जाते हैं। 

इस वर्ष अभी यूरोपियन फैशन वीक का इंतजार है, लेकिन अब तक जो मेन्स फैशन वीक हुए, उनमें मॉडल्स ने फैशन के नए कूल अंदाज पेश किए हैं। इससे ऐसा लगता है कि अब फैशन में कलर के साथ ही कुछ दूसरे नए एक्सपेरिमेंट भी देखने को मिलेंगे। ये स्टाइल क्लासिक के साथ ही फ्यूचरिस्टिक भी होंगे। यहां हम बताने जो रहे हैं मल्टी बेल्ट बैग्स के बारे में जो लेटेस्ट फैशन ट्रेंड में शामिल हैं।

ये बेल्ट इस मायने में खास हैं कि आपकी कमर को रैप करने के साथ आपकी चीजों को सिक्युरिटी भी देंगे। ये मल्टीपरपज बेल्ट हैं। इन बेल्ट के साथ कई छोटे बैग बहुत ही खूबसूरती के साथ अचैट किए गए हैं। ये कई कलर कॉम्बिनेशन में एवेलेबल हैं। ये एक वर्सटाइल एसेसरीज हैं। इन्हें ब्लेजर, जींस और फर कोट के साथ पेयर किया जा सकता है। ये बेल्ट उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं जो स्टाइलिश दिखने के साथ चीजों को कैरी तो करना चाहते हैं, पर हाथों को फ्री रखना चाहते हैं। वर्ल्ड फैशन मार्केट में ये मल्टी बैग्स बेल्ट धूम मचा रहे हैं।   


 

PREV

Recommended Stories

Eye Makeup Hack: ब्रश नहीं? कॉटन बर्ड से करें स्मोकी आई मेकअप मिनटों में
Hairstyles for Chubby Face: गाल सॉफ्ट लुक शार्प ! जॉ लाइन उभारें 7 हेयरस्टाइल से