
लाइफस्टाइल डेस्क: हमारे जीवन में शिक्षा और गुरु का बहुत महत्व होता है। यह हमें बेहतर इंसान बनाने में मदद करते है और दुनिया और समाज का ज्ञान देते हैं। शिक्षा के बारे में जागरूकता पैदा करने और हर बच्चे को शिक्षित करने के उद्देश्य से हर साल 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (National education day 2022 ) मनाया जाता है। इस दिन भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना आजाद का जन्म 1888 में हुआ था। उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना योगदान दिया और कई आंदोलन में वह शामिल रहें। उन्होंने 15 अगस्त 1947 से लेकर 2 फरवरी 1958 तक शिक्षा मंत्री के रूप में काम किया। उनके योगदान को देखते हुए ही उनके जन्मदिवस के मौके पर राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाने की शुरुआत साल 2008 से की गई। जिसका उद्देश आने वाली पीढ़ी को शिक्षा के महत्व के बारे में समझाना है। ऐसे में शिक्षा दिवस के मौके पर आप ये मैसेज, कोट्स और विशेज अपने गुरुओं और छात्रों को भेज सकते हैं...
शिक्षा दिवस मैसेज
- वैसे तो हम सभी पैदाइशी इंसान हैं, लेकिन शिक्षा ही हमें सही और अच्छा इंसान बनना सिखाती है। शिक्षा दिवस की शुभकामनाएं।
- जब जीवन की कोई अन्य संपत्ति आपके लिए काम नहीं करती है, तब भी आपका ज्ञान काम करेगा। तो इसे हासिल करना कभी बंद न करें!
शिक्षा दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
- शिक्षा किसी के जीवन को बदलने की शक्ति रखती है, क्योंकि इसमें उसके भविष्य को बदलने की क्षमता है।
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
- राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का अवसर हम सभी को याद दिलाता है कि हमें कभी भी किसी बच्चे को शिक्षा से वंचित नहीं रहने देना चाहिए।
सभी को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की बहुत-बहुत बधाई।
- हैप्पी एजुकेशन डे... आइए एक सुंदर शिक्षित देश की आशा करें, क्योंकि एक शिक्षित व्यक्ति एक शिक्षित राष्ट्र बनाने में मदद कर सकता है।
शिक्षा दिवस की शुभकामनाएं।
शिक्षा दिवस कोट्स
- "शिक्षा वह है जो स्कूल में सीखी गई बातों को भूल जाने के बाद भी बची रहती है।" - अल्बर्ट आइंस्टीन
- "जितना अधिक आप पढ़ेंगे, उतनी ही अधिक चीजें आप जानेंगे, जितना अधिक आप सीखेंगे, उतनी ही अधिक जगहों पर आप जाएंगे।" - डॉ. सिअस
- "शिक्षा वह कुंजी है जो स्वतंत्रता के सुनहरे दरवाजे को खोलती है।" - जॉर्ज वाशिंगटन कार्वर
- "अपने मिशन में सफल होने के लिए आपके पास अपने लक्ष्य के लिए एकल दिमाग वाली भक्ति होनी चाहिए"- मौलाना अब्दुल कलाम आजाद
- "शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है, जिसका उपयोग आप दुनिया को बदलने के लिए कर सकते हैं।" - नेल्सन मंडेला
शिक्षक को शिक्षा दिवस की शुभकामनाएं
- मुझे शिक्षित करने के लिए आपके समर्पण को मैं कभी नहीं भूलूंगा।
शिक्षा दिवस की शुभकामनाएं।
- इस शिक्षा दिवस पर आपको मेरा हार्दिक सम्मान और शुभकामनाएं। आपके मार्गदर्शन और प्रभाव ने मुझे एक बेहतर इंसान बनाया।
हैप्पी एजुकेशन डे टीचर।
- अपना बहुमूल्य ज्ञान हमारे साथ शेयर करने के लिए धन्यवाद।
शिक्षा दिवस की शुभकामनाएं।
- शिक्षा व्यक्ति को बनाती है और शिक्षक माध्यम है। शिक्षा दिवस की शुभकामनाएं।
- प्रिय शिक्षक, अच्छे और बुरे के बीच का अंतर सिखाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। हम भाग्यशाली हैं कि आप हमारे गुरु हैं।
शिक्षा दिवस की शुभकामनाएं।
और पढ़ें: चिल्ड्रंस डे पर बच्चों को देना है सरप्राइज, तो उन्हें गिफ्ट करें ये 10 चीजें
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.