कंगना रनौत की 'छोटी बहन' का फैशन देखकर, उर्फी जावेद के छूट जाएंगे पसीने

Published : Dec 05, 2022, 03:11 PM IST
कंगना रनौत की 'छोटी बहन' का फैशन देखकर, उर्फी जावेद के छूट जाएंगे पसीने

सार

नील रनौत के चर्चे सोशल मीडिया पर जमकर हो रहे हैं। विलेज फैशन इंफ्लूएंसर नील रौनत जिस तरह से खुद को ड्रेसअप करते हैं उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि वो उर्फी जावेद के सामने कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं। आइए देखते हैं कंगना रनौत की 'छोटी बहन' का फैशन सेंस।

लाइफस्टाइल डेस्क. नीला उनका पसंदीदा रंग है और कंगना रनौत (kangana ranaut) को काफी पसंद करते हैं। इसलिए उन्होंने खुद को 'नील रनौत'नाम दे दिया। वो खुद को कंगना की छोटी बहन कहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके हजारों फॉलोअर्स हैं। जिसे वो अपने फैशन सेंस से हैरान परेशान करते नजर आते हैं। उनका फैशन देखकर आप उर्फी जावेद को भूल जाएंगे। 

उर्फी जावेद को टक्कर दे रहे हैं त्रिपुरा के सरबजीत

उर्फी जावेद जो अपने बोल्ड फैशन ऑप्शन के लिए जानी जाती हैं। वो रेजर ब्लेड, टूटे हुए कांच के टुकड़े, पत्थर के टुकड़े, मोबाइल, घड़ी और फूल से आउटफिट पहनकर फोटोशूट कराती हैं। अतरंगी ड्रेस पहनने में सिर्फ अदाकारा ही आगे नहीं हैं। बल्कि त्रिपुरा के रहने वाले सरबीत सरकार भी उसी रास्ते पर हैं। सरबजीत सरकार जिसे इंस्टाग्राम पर नील रनौत से जाना जाता है वो पत्तियों, फूलों और मशरूम से कपड़ा बनाकर रैंप वॉक करते दिखाई देते हैं।

कंगना के बड़े फैन हैं सरबीजत

टीओआई से बात करते हुए सरबीत ने खुलासा किया कि वो कंगना रनौत को बहुत पसंद करते हैं और नीला रंग उन्हें बहुत अच्छा लगता है। इसलिए खुद को 'नील रनौत' कहने का फैसला किया। उनके इंस्टाग्राम पर जाएंगे तो उन्हें कई तरह के सेलेब्रिटी लुक में देख सकते हैं। वो केले के पत्तों से लेकर ताजे फूलों तक से आउटफिट तैयार करते हैं।

गांव वालों के बीच करते हैं कैट वॉक

त्रिपुरा के एक छोटे गांव में रहते हुए इस तरह का फैशन सेंस वाकई हैरान करने वाली बात है। नील रनौत न केवल आउटफिट डिजाइन करता है बल्कि उन्हें सिलता भी है। यहां तक कि वह अपने खुद के परिधानों में मॉडलिंग भी करते हैं। गांव वालों के बीच जब वो कैट वॉक करते हैं जिसे देखकर अच्छे-अच्छे अदाकारा के वॉक को भूल जाएंगे।

फैमिली भी करती है मदद 

27 साल के सरबजीत कई अदाकारों के लुक को क्रिएट करते रहते हैं। जिसमें कंगना रनौत, सोनम कपूर और प्रियंका चोपड़ा शामिल हैं। जिन्हें ये काफी पसंद करते हैं। सरबजी को स्टार बनाने में उनके दादी और फैमिली का भी हाथ है। उनके वीडियो देख सकते हैं कि दादी उनके डिजाइन को ठीक करती दिखाई देती हैं। घर के सदस्य उनके आउटफिट तैयार करने में मदद करते हैं। 

और पढ़ें:

पहले उसे जेल भिजवाया फिर उसी से कर बैठी मोहब्बत, शादीशुदा महिला ने 8 साल छोटे लड़के से रचाई फिर से शादी

2 बच्चों की मां का घर से निकलना हुआ मुश्किल, शादीशुदा पुरुष देखते ही करने लगते हैं 'डर्टी काम'

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बैकलेस वर्क का अंदाज, सिलवाएं 5 डोरी डिजाइन ब्लाउज
Bridal Gajra Designs: मोगरा से रोज तक, दुल्हनों के लिए 5 सबसे खूबसूरत गजरा डिजाइन