बाहर से कुरकुरी, अंदर से मुलायम, ऐसे बनाएं नेपाल की फेमस सेल रोटी

Published : Jun 29, 2026, 12:30 PM ISTUpdated : Jun 29, 2026, 02:19 PM IST

Nepali Sel Roti Recipe: अगर आप घर पर कुछ अलग और पारंपरिक बनाना चाहते हैं, तो नेपाली स्टाइल सेल रोटी जरूर ट्राई करें। इस आसान रेसिपी और जरूरी टिप्स की मदद से आप सेल रोटी बना सकते हैं।

PREV
15

नेपाल की पारंपरिक डिश सेल रोटी अब भारत में भी काफी पसंद की जा रही है। यह चावल के आटे से बनने वाली एक खास तरह की मीठी रिंग शेप रोटी होती है, जो बाहर से कुरकुरी और अंदर से बेहद मुलायम होती है। खासतौर पर त्योहारों, पूजा-पाठ और खास मौकों पर इसे बनाया जाता है। अगर आप भी घर पर कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो नेपाली स्टाइल सेल रोटी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।

25

सेल रोटी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

सेल रोटी बनाने के लिए 2 कप चावल, आधा कप चीनी, 2-3 बड़े चम्मच दूध, 2 बड़े चम्मच घी, आधा चम्मच इलायची पाउडर, एक चुटकी नमक और तलने के लिए पर्याप्त तेल या घी लें। बेहतर स्वाद के लिए चावल को पहले अच्छी तरह धोकर 5-6 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें। इससे बैटर स्मूद बनता है और रोटी का टेक्सचर भी बेहतर आता है।

35

बैटर तैयार करने का आसान तरीका

भीगे हुए चावल का पानी निकालकर उसे मिक्सर में चीनी, दूध, घी, इलायची पाउडर और नमक के साथ पीस लें। बैटर न ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए और न ही बहुत पतला। इसे लगभग 30 से 60 मिनट तक ढककर रख दें, ताकि सभी सामग्री अच्छी तरह आपस में मिल जाए। यदि बैटर ज्यादा गाढ़ा लगे तो थोड़ा दूध या पानी मिलाकर उसकी कंसिस्टेंसी ठीक कर लें।

45

ऐसे बनाएं परफेक्ट सेल रोटी

एक गहरी कड़ाही में तेल या घी गर्म करें। बैटर को किसी बोतल, जग या कप में भर लें, ताकि उसे आसानी से गोल आकार में डाला जा सके। अब गर्म तेल में धीरे-धीरे गोल रिंग बनाते हुए बैटर डालें। मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक तलें। तैयार सेल रोटी को टिश्यू पेपर पर निकाल लें, जिससे अतिरिक्त तेल निकल जाए।

ये भी पढ़ें- बाजार जैसा टेस्टी ऐग रोल अब घर पर बनाएं, बस 15 मिनट में तैयार होगी ये आसान रेसिपी

55

सर्विंग और जरूरी टिप्स

सेल रोटी को आप आलू की सब्जी, दही, अचार या चाय के साथ सर्व कर सकते हैं। यदि इसे ज्यादा कुरकुरा बनाना चाहते हैं तो बैटर बहुत पतला न रखें और तेल का तापमान मध्यम रखें। पहली बार बनाते समय छोटी रिंग बनाकर अभ्यास करें। सही कंसिस्टेंसी और धैर्य के साथ बनाई गई सेल रोटी बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम बनती है, जिसका स्वाद हर किसी को पसंद आता है। त्योहार हो या शाम का नाश्ता, यह नेपाली पारंपरिक रेसिपी आपके परिवार का दिल जरूर जीत लेगी।

ये भी पढे़ं- गैस पर 30 मिनट में तैयार करें जूसी चिकन तंदूरी, स्वाद होगा होटल से भी बेहतर

Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories